क्रिकेट

WPL 2025: सीजन के आगाज से पहले मुंबई ने पूजा वस्त्राकर और आरसीबी ने आशा शोभना के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के आगाज से पहले मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चोटिल पूजा वस्त्राकर और आशा शोभना के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

Image

पारुनिका सिसौदिया और नुजहत परवीन

नई दिल्ली: मुंबई इंडियन्स ने चोटिल ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर के विकल्प के तौर पर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए पारुनिका सिसोदिया को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने चोटिल स्पिनर आशा शोभना की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज नुजहत परवीन को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और गुजरात जाइंट्स के बीच शुक्रवार को वडोदरा में पहले मुकाबले के साथ डब्ल्यूपीएल की शुरुआत होगी।

अंडर-19 विश्व कप में पारुनिका ने मचाया था धमाल

डब्लूपीएल के पहले सीजन में गुजरात जायंट्स की टीम में शामिल पारुनिका सिसोदिया अब मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर खेलती नजर आएंगी। बाएं हाथ की स्पिनर ने हाल ही में संपन्न आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के दौरान महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफ़ाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। उन्हें 10 लाख रुपये की कीमत पर मुंबई ने अपने दल में शामिल किया है।

भारत के लिए पांच टी20 मैच खेल चुकी हैं नुजहत परवीन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चोटिल आशा शोभना की जगह नुज़हत परवीन को चुना है। रेलवे की विकेटकीपर बल्लेबाज परवीन ने भारत के लिए 5 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। उन्हें 30 लाख के बेस प्राइस पर आरसीबी ने अपने दल में शामिल किया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article