WPL 2024 playoffs Matches: विमेंस प्रीमियर लीग के लीग चरण का अंत अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट के अंतर से जीत के साथ हुई। दिल्ली कैपिटल्स की यह 8 मैच में छठी जीत थी। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में 12 अंक के साथ पहले पायदान पर रही। इसके साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार दूसरी पार टेबल टॉपर रही और सीधे फाइनल में प्रवेश किया।
WPL 2024 Playoffs Teams: प्लेऑफ में पहुंची मुंबई और आसीबी
प्लेऑफ दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स और तीसरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर रही। मुंबई इंडियन्स ने लीग दौर के 8 मैच में से 5 में जीत दर्ज की और 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं आरसीबी 8 मैच में 4 जीत और 4 हार के साथ तीसरे पायदान पर रही।
प्लेऑफ दौर में होगी इन टीमों की भिड़ंत( WPL Playoff Full Schedule)
| मैच | तारीख | टीम 1 | टीम 2 |
| एलिमिनेटर | 15 मार्च, 2024 | मुंबई इंंडियन्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर |
| फाइनल | 17 मार्च, 2014 | मुंबई इंडियन्स | मुंबई बनाम आरसीबी का विजेता |
प्लेऑफ में दौर में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला एलिमिनेटर है जो कि 15 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम की 17 मार्च को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ भिड़ंत होगी।
