World Cup 2023, PAK (Pakistan) vs AFG (Afghanistan) ODI Pitch Report MA Chidambaram Stadium, Chennai Weather Forecast Today: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में आज टूर्नामेंट का 22वां मैच खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें, दोनों टीमों में बेशक काफी अंतर नजर आता है लेकिन हाल में अफगानिस्तान ने जिस तरह से दक्षिण अफ्रीका को हराकर उलटफेर किया, उससे ये कहना गलत नहीं होगा कि कभी भी मैच पलट सकता है। आज का मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अब तक 7 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, इन मुकाबलों में सभी में पाकिस्तान को जीत मिली है और अफगानिस्तान का खाता अभी खाली है। वहीं अगर वनडे विश्व इतिहास की बात की जाए तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक वर्ल्ड कप मुकाबला खेला गया है जिसमें पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी। अब बात करते हैं आज होने वाले मुकाबले की, जानिए कैसी होगी आज के मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा होगा चेन्नई का मौसम।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट? (PAK vs AFG Pitch Report)
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आज होने वाला मुकाबला पाकिस्तान के लिए काफी अहम है, अगर उसे सेमीफाइनल में जाना है तो उसे सिर्फ यही मुकाबला नहीं बल्कि अपने बाकी बचे 5 मैचों में 4 मैच जीतने होंगे। ऐसी स्थिति में आज की पिच अहम हो जाती है। चेन्नई की पिच पर स्पिनर्स का बोलबाला रहा है और अफगानिस्तान के पास विश्व स्तरीय स्पिनर्स मौजूद हैं जो कभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं जैसे उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर सबको चौंकाया था। बल्लेबाजों को भी रन बरसाने का मौका मिला लेकिन इस पिच पर स्पिनर्स सबसे अहम कड़ी होंगे।
आज कैसा होगा चेन्नई का मौसम? (Chennai Weather Today)
आज कैसी होगा चेन्नई का मौसम ये भी एक बड़ा सवाल रहेगा। वैसे पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें चेन्नई के मौसम से अच्छी तरह वाकिफ हैं और खिलाड़ियों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना नहीं पड़ेगा। सोमवार को चेन्नई में बारिश की 10 प्रतिशत संभावना जताई गई है लेकिन इससे मैच पर कोई गहरा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। हालांकि यहां पर उमस बहुत रहने वाली है। तापमान की बात करें तो चेन्नई में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने की उम्मीद है।
भारत और अफगानिस्तान की टीमें
पाकिस्तान क्रिकेट टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली , शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई।
