क्रिकेट

AUS vs SA ODI playing 11, dream 11 team: स्टार्क और मेक्सवेल की होगी वापसी, देखें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11

Australia vs South Africa , AUS vs SA ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम आमने-सामने है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में बदली हुई नजर आने वाली है।

Image

ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका

Photo : AP

Australia vs South Africa , AUS vs SA ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match Fantasy cricket tips: दक्षिण अफ्रीका गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। दक्षिण अफ्रीका नौ मैचों में सात जीत और +1.261 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने भी नौ में से सात मैच जीते लेकिन कम नेट रन रेट के कारण चौथे स्थान पर रहा।

पिछली बार जब ये दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में आमने-सामने हुई थीं, तो दक्षिण अफ्रीका ने बोर्ड पर कुल 311 रन बनाकर 134 रनों के महत्वपूर्ण अंतर से जीत हासिल की थी। प्रोटियाज़ के लिए क्विंटन डी कॉक ने शतक जड़ा था वहीं कगिसो रबाडा ने 3 विकेट झटके थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केवल मार्नस लाबुशेन ही 30 से ज्यादा रन बना पाए थे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में होगा बड़ा बदलाव

ऑस्ट्रेलिया ने अपना लीग स्टेज का आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इस मैच में टीम के प्रमुख खिलाड़ी ग्लेन मेक्सवेल और मिचेल स्टार्क ने भाग नहीं लिया था। इन दोनों के ना होने के बावजूद टीम ने मैच आसानी से जीत लिया था। हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में इन दोनों की वापसी तय है। मेक्सवेल के वापस आने पर टीम को मार्नस लाबुशेन को ड्रॉप करना पड़ सकता है।

बिना बदलाव के उतरेगी अफ्रीका की टीम

दक्षिण अफ्रीका ने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। टीम अपनी पूरी स्ट्रेंथ के साथ खेली थी। मैच के दौरान कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल हो गए थे वे फील्डिंग के दौरान मैदान से बाहर भी गए थे। हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार है ऐसे में उनका खेलना तय माना जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 (Australia playing 11)

ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 (South Africa playing 11)

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article