क्रिकेट

World Cup 2023, AUS vs PAK Pitch Report, Weather: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 20, 2023, 08:00 AM IST

World Cup 2023 Match 18, AUS vs PAK Pitch Report M Chinnaswamy Stadium and Bengaluru weather forecast Today: आज (20 October 2023) आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। आइए जानते हैं कि इस मैच में कैसी होगी पिच रिपोर्ट और बेंगलुरू के मौसम का हाल।

Image

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मैच पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023
  • ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला
  • बेंगलुरू के मैदान पर खेला जाएगा अहम मैच

World Cup 2023, AUS (Australia) vs PAK (Pakistan) ODI Pitch Report M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru Weather Forecast Today: आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 में आज 18वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच काफी अहम है क्योंकि ये उनकी सेमीफाइनल की राह को तय करेगा। ये मुकाबला है ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच। मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा और इस बार के विश्व कप में इस मैदान पर ये पहला मुकाबला होगा।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच अब तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 107 मैच हुए हैं, इनमें 69 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं जबकि 34 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, 1 मैच टाई रहा था, जबकि 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं अगर बात करें वनडे विश्व कप इतिहास में इन दोनों टीमों की भिड़ंत के आंकड़ों की तो दोनों टीमें अब तक विश्व कप में 10 मैच खेले हैं। इन 10 मुकाबलों में 6 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं जबकि 4 मुकाबले पाकिस्तान ने अपने नाम किए हैं। आइए अब जानते हैं कि आज के मुकाबले में कैसी होगी पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम।

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मैच में कैसी होगी पिच रिपोर्ट? (AUS vs PAK Pitch Report)

विश्व कप 2023 में आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टक्कर एक ऐसे मैदान पर होने जा रही है जहां रनों की बारिश आम है। इस मैदान पर अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2012 में बनाया था। उस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 383 रन जड़ दिए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए यहां सबसे बड़ी जीत एक बड़े उलटफेर का हिस्सा थी जब विश्व कप 2011 में आयरलैंड की टीम ने इंग्लैंड को हरा दिया था। आयरलैंड ने 329 रनों का टारगेट हासिल करते हुए जीत दर्ज की थी। इससे ये साफ है कि इस छोटी बाउंड्री वाले मैदान में रन जमकर बरसेंगे और गेंदबाजों को अपनी कमर कस लेनी चाहिए।

आज कैसा होगा बेंगलुरू का मौसम? (Bengaluru Weather Today)

आज अगर बेंगलुरू के मौसम की बात करें तो फैंस निश्चिंत होकर यहां एक जबरदस्त मुकाबले का लुत्फ ले सकेंगे क्योंकि बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। अनुमान के मुताबिक पूरे दिन बारिश के आसार नहीं हैं। मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा और दोपहर में बेशक गर्मी रहेगी लेकिन शाम होते-होते मौसम ठीक हो जाएगा। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल -हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, उसामा मीर, हारिस राऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कारी, जोश इंगलिस, सीन एबोट, एश्टोन एगर, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article