World Championship of Legends 2024 Live Score Streaming Online Telecast Channel in India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का रोमांच भले ही खत्म हो गया हो लेकिन फैंस का मनोरंजन करने के लिए क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर से एक दूसरे से टकराने वाले हैं। दरअसल बुधवार से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है।टूर्नामेंट 3 से 13 जुलाई तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में एजबस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।इसमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड वे छह टीमें हैं जो इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी।
इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे, जबकि शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका), ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) और केविन पीटरसन (इंग्लैंड) उनके साथी कप्तान होंगे।
कैसा रहेगा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का फॉर्मेंट? (WCL 2024 Format)
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में प्रत्येक टीम एक-दूसरे के खिलाफ एक बार खेलेगी, और शीर्ष चार सेमीफाइनल में पहुंचेंगी जिसके बाद फाइनल होगा। भारत का पहला मैच 3 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ होगा, जो टूर्नामेंट का शुरुआती मैच भी है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स पूरा शेड्यूल (WCL 2023 Full Schedule)
बुधवार, 3 जुलाई
इंग्लैंड चैंपियन बनाम भारत चैंपियन - शाम 5:30 बजे
पाकिस्तान चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन - रात 9:30 बजे
गुरुवार, 4 जुलाई
इंग्लैंड चैंपियन बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन - शाम 5:30 बजे
वेस्टइंडीज चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन - रात 9:30 बजे
शुक्रवार, 5 जुलाई
ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन - शाम 5:30 बजे
भारत चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन - रात 9:30 बजे
शनिवार, 6 जुलाई
इंग्लैंड चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन - शाम 5:30 बजे
भारत चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन - रात 9:30 बजे
रविवार, 7 जुलाई
वेस्टइंडीज चैंपियन बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन - शाम 5:30 बजे अपराह्न
इंग्लैंड चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन - 9:30 बजे
सोमवार, 8 जुलाई
भारत चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन - 9:30 बजे
मंगलवार, 9 जुलाई
वेस्टइंडीज चैंपियन बनाम इंग्लैंड चैंपियन - 5:30 बजे
दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन - 9:30 बजे
बुधवार, 10 जुलाई
वेस्टइंडीज चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन - 5:30 बजे
भारत चैंपियन बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन - 9:30 बजे
शुक्रवार, 12 जुलाई
सेमीफाइनल 1 (टीम 2 बनाम टीम 3) - 5:30 बजे
सेमीफाइनल 2 (टीम 1 बनाम टीम 4) - 9:30 बजे
शनिवार, 13 जुलाई
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 फाइनल - 9:30 बजे
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स स्क्वॉड (WCL 2024 Squads)
भारतीय टीम: युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, यूसुफ पठान, गुरकीरत मान, राहुल शर्मा, नमन ओझा, राहुल शुक्ला, आरपी सिंह, विनय कुमार, धवल कुलकर्णी, अनुरीत सिंह, पवन नेगी
पाकिस्तान टीम: शरजील खान, उमर अकमल, यूनिस खान, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक, शाहिद आफरीदी, अब्दुल रज्जाक, वहाब रियाज, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, अब्दुल रहमान, आमिर यामीन, तौफीक उमर, शोएब मकसूद, यासिर अराफात, तनवीर अहमद
ऑस्ट्रेलिया टीम: ब्रेट ली, टिम पेन, शॉन मार्श, बेन कटिंग, बेन डंक, डर्क नैनेस, डैन क्रिश्चियन, बेन लाफलिन, आरोन फिंच, जॉन हेस्टिंग, ब्रैड हैडिन, कैलम फर्ग्यूसन, पीटर सिडल, जेवियर डोहर्टी, नाथन कूल्टर-नाइल
दक्षिण अफ्रीका टीम: जैक्स कैलिस, इमरान ताहिर, हर्शल गिब्स, मखाया एंटिनी, डेल स्टेन, एश्वेल प्रिंस, नील मैकेंजी, रयान मैकलॉरेन , जस्टिन ओनटोंग, रोरी क्लाइंडफ्लेट, जेपी डुमिनी, रिचर्ड लेवी, डेन विलास, वेर्नोन फिलेंडर, चार्ल लैंगवेल्ट
वेस्टइंडीज टीम: क्रिस गेल, डेरेन सैमी, सैमुअल बद्री, टीनो बेस्ट, रयाद रयान एमरिट, जेसन मोहम्मद, नवीन स्टीवर्ट, एश्ले नर्स, ड्वेन स्मिथ, सुलेमान बेन, चैडविक वाल्टन, जेरोम टेलर, फिडेल एडवर्ड्स, कर्क एडवर्ड्स, जोनाथन कार्टर
इंग्लैंड टीम: केविन पीटरसन, रवि बोपारा, इयान बेल, समित पटेल, ओवैस शाह, मस्टर्ड फिलिप, साजिद महमूद, क्रिस स्कोफील्ड, अजमल शहजाद, रयान साइडबॉटम, उस्मान अफजल, स्टुअर्ट मीकर, केविन ओ'ब्रायन, डेरेन मैडी
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के मैच कहां खेले जाएंगे?
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के मैच इंग्लैंड के बर्मिंघम में एजबस्टन स्टेडियम में खेले जाएंगे।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के मैच को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (WCL 2024 Live Telecast)
सात देशों के खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
