क्रिकेट

Women's T20 World Cup 2026 Live Streaming: आज से महिला टी20 विश्व कप का आगाज, जानिए भारत के मैच कब और कहां देखें

ICC Women's T20 World Cup 2026 Live Streaming: आज (12 जून) से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज इंग्लैंड में हो रहा है। वैसे तो वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल पहले ही सामने आ चुका है, लेकिन आपके लिए यह जानना जरूरी है कि भारतीय समय के अनुसार इस वर्ल्ड कप के मैच किस समय पर शुरू होंगे। इसके साथ ही हम आपके बताएंगे कि मैच कब और कहां खेले जाएंगे। वहीं इस बार कितनी टीमें वूमेंस वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं और इस वर्ल्ड कप का फॉर्मेट क्या है?

Image

वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो साभार- X/ICC)

ICC Women's T20 World Cup 2026 Live Streaming: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज (12 जून) से इंग्लैंड में हो रहा है। इस बार टूर्नामेंट 6 शहरों में खेला जाएगा और फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा। भारत में फैंस इसे टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकेंगे। वैसे तो विमेंसटी20 वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल पहले ही सामने आ चुका है, लेकिन आपके लिए यह जानना जरूरी है कि भारतीय समय के अनुसार इस वर्ल्ड कप के मैच किस समय पर शुरू होंगे। इसके साथ ही हम आपके बताएंगे कि मैच कब और कहां खेले जाएंगे। वहीं इस बार कितनी टीमें विमेंसवर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं और इस वर्ल्ड कप का फॉर्मेट क्या है?

कहां-कहां होंगे मैच (ICC Women's T20 World Cup 2026 Venue)

यह वर्ल्ड कप इंग्लैंड के 6 शहरों में खेला जाएगा। इसमें बर्मिंघम, मैनचेस्टर, साउथम्पटन, लीड्स, ब्रिस्टल और लंदन शामिल हैं। इस दौरान कुल 33 मैच खेले जाएंगे।

कितनी टीमें, क्या है फॉर्मेट (ICC Women's T20 World Cup 2026 Total Teams and Venue)

इस बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप A: भारत, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, नीदरलैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया

ग्रुप B: वेस्टइंडीज, श्रीलंका, स्कॉटलैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, इंग्लैंड

दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई करेंगी।

विमेंस विश्व कप के मैच कितने बजे शुरू होंगे (ICC Women's T20 World Cup 2026 Timing)

वर्ल्ड कप के मैच भारतीय समयानुसार तीन स्लॉट में खेले जाएंगे। कुछ मैच दोपहर 3:00 बजे, कुछ शाम 7:00 बजे और कुछ मैच रात 11:00 बजे से शुरू होंगे।

भारतीय महिला टीम के सभी मैच कितने बजे शुरू होंगे (ICC Women's T20 World Cup 2026 India Match Timing)

भारतीय फैंस के लिए राहत की बात है कि टीम इंडिया के सारे ग्रुप मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेले जाएंगे।

विमेंस वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों का शेड्यूल ((ICC Women's T20 World Cup 2026 Semi-Final and Final Match Schedule)

पहला सेमीफाइनल 30 जून को किंग्सटन ओवल, लंदन में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा। दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को किंग्सटन ओवल, लंदन में रात 11:00 बजे खेला जाएगा। विमेंसटी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई 2026 को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे लॉर्ड्स, लंदन में खेला जाएगा।

भारत में विमेंस वर्ल्ड कप के मैचों का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Where To Watch ICC Women's T20 World Cup 2026 On TV In India)

ICC टूर्नामेंट्स के राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास होते हैं। विमेंसटी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल्स पर हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री में लाइव दिखाए जाएंगे। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होंगे। ICC अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी कुछ मैचों के हाइलाइट्स और लाइव क्लिप शेयर करता है। टूर्नामेंट नजदीक आने पर ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स की लिस्ट फाइनल होगी।

विमेंस वर्ल्ड कप 2026 में सभी देश की टीमों का फुल स्क्वाड (ICC Women's T20 World Cup 2026 All Teams Full Squad)

ग्रुप-A की टीमें और स्क्वॉड (ICC Women's T20 World Cup 2026 Group-A All Teams Full Squad):

भारत (Indian Women Cricket Team Full Squad): हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

ऑस्ट्रेलिया (Australia Women Cricket Team Full Squad): सोफी मोलिन्यू (कप्तान), निकोला कैरी, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम

बांग्लादेश (Bangladesh Women Cricket Team Full Squad): निगार सुल्ताना ज्योति (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्टरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फाहिमा खातून, फरिहा इस्लाम तृष्णा, मारुफा अख्तर, शांजिदा अख्तर मागला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुआइरिया फिरदौस, ताज नेहार

नीदरलैंड (Netherlands Women Cricket Team Full Squad): बैबेट डी लीड (कप्तान), कैरोलाइन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडाइक, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीगर्स, आइरिस ज्विलिंग, इसाबेल वान डर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मिर्थे वान डेन राड, फीबी मोल्केनबोएर, रोबिन रिज्के, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीगर्स, स्टेरे कालिस

पाकिस्तान (Pakistan Women Cricket Team Full Squad): फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, ईमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, साइरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब

दक्षिण अफ्रीका (South Africa Women Cricket Team Full Squad): लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, नाडिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनिम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता, मारीजान काप, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, काराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन, डेन वान नीकर्क

ग्रुप-B की टीमें और स्क्वॉड (ICC Women's T20 World Cup 2026 Group-B All Teams Full Squad)

इंग्लैंड (England Women Cricket Team Full Squad): नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टन, लॉरेन फिलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिंसी स्मिथ, इसी वोंग, डैनी वायट-हॉज

आयरलैंड (Ireland Women Cricket Team Full Squad): गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कोल्टर रैली, अलाना डलजेल, जॉर्जिना डेम्पसी, एमी हंटर, अर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैग्वायर, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल, ओरला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, एलिस टेक्टर

न्यूजीलैंड (NewZealand Women Cricket Team Full Squad): मेली केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रूक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंगलिस, जेस केर, रोजमेरी मायर, नैंसी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प, लिया ताहूहू

स्कॉटलैंड (Scotland Women Cricket Team Full Squad): कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लोई एबल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियानाज चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेनला, कैथरीन फ्रेजर, किर्स्टी गॉर्डन, आइल्सा लिस्टर, मैसी मैसिरा, आबताहा मकसूद, मेगन मैककॉल, रेचल स्लेटर, पिप्पा स्प्राउल

श्रीलंका (Srilanka Women Cricket Team Full Squad): चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समराविक्रमा, इमेशा दुलानी, नीलाक्षिका सिल्वा, कवीशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका दासनायका, निमाशा मधुशानी, काव्या कविंदी, मल्की मादारा, मिथाली अयोध्या, चेथना विमुक्ति

वेस्टइंडीज (West Indies Women Cricket Team Full Squad): हेले मैथ्यूज (कप्तान), चिनेल हेनरी, डिआंड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर, एफी फ्लेचर, आलिया एलेन, शेमेन कैम्पबेल, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, जैनिलिया ग्लासगो, जहजारा क्लैक्सटन, कियाना जोसेफ, जाइडा जेम्स, मैंडी मांगरू, शॉनिशा हेक्टर

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article