क्रिकेट

IND vs ENG 5th Test: क्या जसप्रीत बुमराह पांचवें टेस्ट से रहेंगे बाहर, ये खिलाड़ी ले सकता है जगह

Will Jasprit Bumrah Play In India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारत के शीर्ष पेसर जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं। अगर वो इस अंतिम मुकाबले में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी लेगा। ये सब कुछ यहां जानेंगे।

Image

जसप्रीत बुमराह पांचवां टेस्ट मैच खेलेंगे या नहीं?

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच
  • क्या जसप्रीत बुमराह पांचवां टेस्ट खेलेंगे
  • बुमराह नहीं खेले तो उनकी जगह कौन लेगा

Will Jasprit Bumrah Play In Fifth Test Vs England: टीम इंडिया अब मौजूदा टेस्ट सीरीज में मुश्किल स्थिति में है। उसे गुरुवार से ओवल में शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच को किसी भी हाल में जीतना होगा तभी वो सीरीज ड्रॉ करा सकता है। अगर इंग्लैंड को जीत मिली या मैच ड्रॉ हुआ तो इंग्लैंड की टीम खिताब पर कब्जा जमा लेगी। फिलहाल इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे हैं। ऐसे में भारत के सामने सबसे बड़ी चिंता का विषय बने हुए हैं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। क्या वो खेलेंगे या फिर नहीं, और अगर वो नहीं खेले तो उनकी जगह कौन लेगा। आइए जानते हैं कि क्या कहती है ताजा रिपोर्ट्स।

एक रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह को कार्यभार प्रबंधन के तहत इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से ओवल में शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर रहना तय माना जा रहा है और उनकी जगह आकाश दीप प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं।

दुनिया के नंबर एक गेंदबाज 31 वर्षीय बुमराह ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में लय में नहीं दिखे, जहां उन्हें अपनी गति पर संघर्ष करना पड़ा और वे सफलता हासिल करने में असफल रहे।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, "भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम ने बुमराह को बता दिया है कि यह फैसला उनकी पीठ को चोट से बचाने और भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि कमर में दर्द के कारण चौथे टेस्ट से बाहर रहे आकाश दीप को अंतिम एकादश में बुमराह की जगह शामिल किया जा सकता है। इससे पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि टीम संयोजन के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है और बुमराह सहित सभी गेंदबाज फिट हैं।

मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के बाद गंभीर ने कहा था, "हमने आखिरी टेस्ट के लिए टीम संयोजन पर कोई बातचीत नहीं की है। जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। जो भी खेलेगा, वह देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।"

चौथे टेस्ट में भारत के 358 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 669 रन का विशाल स्कोर बनाकर 311 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत यह मैच ड्रा करने में सफल रहा था। बुमराह ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 33 ओवर फेंके। उन्होंने पहली बार किसी एक पारी में इतने ओवर किए। बुमराह ने 103 रन देकर दो विकेट लिए। यह उनके करियर में पहला अवसर था जब उन्होंने एक टेस्ट पारी में 100 से अधिक रन दिए।

इस श्रृंखला के दौरान उनकी रफ्तार में कमी भी देखी गई। इसके बावजूद उन्होंने श्रृंखला के जो तीन टेस्ट मैच खेले उनमें 14 विकेट लिए जो टीम के एक अन्य प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बराबर हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article