क्रिकेट

WI vs IND: कप्तान की राह पर यशस्वी, जानिए दोनों के बीच कौन सा रिकॉर्ड है बराबर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 15, 2023, 07:50 AM IST

WI vs IND, Yashasvi Jaiswal Test Records: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने 421 रन पर पहली पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने 271 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली है। इस दौरान यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर चला। वे कप्तान रोहित शर्मा की राह पर चल पड़े हैं।

Image

यशस्वी जायसवाल।

Photo : AP

WI vs IND, Yashasvi Jaiswal Test Records: आईपीएल के 16वें सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेाज यशस्वी जायसवाल का वेस्टइंडीज के खिलाफ जमकर बल्ला चला। यशस्वी ने अपने टेस्ट डेब्यू में शतकीय पारी खेलकर टीम को विशाल बढ़त दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 44.18 की स्ट्राइक रेट से 387 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 171 रन बनाए। वे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की राह पर चल पड़े हैं।

यशस्वी ने विंडीज के खिलाफ 150 से ज्यादा रन बनाए

यशस्वी ने विंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने, जबकि ओवरऑल तीसरे भारतीय बने। यशस्वी जायसवाल से पहले 2013 में टेस्ट डेब्यू में रोहित रोहित शर्मा ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 177 रन की पारी खेली थी। वहीं, 2013 में ही शिखर धवन ने टेस्ट डेब्यू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रन की पारी खेली थी।

सर्वाधिक गेंदों का सामना करने वाले पहले बल्लेबाज बने यशस्वी

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर यशस्वी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसमें से एक रिकॉर्ड भारत के लिए डेब्यू टेस्ट इनिंग में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया। अजहरुद्दीन ने कुल 322 गेंदों का सामना कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 301 गेंदों का सामना किया था। इसी तरह रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने ने भी 301 गेंदों का सामना किया था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article