क्रिकेट

WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंशांत शर्मा का होगा नए अवतार में डेब्यू

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 9, 2023, 06:06 PM IST

WI vs IND, Ishant Sharma: वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाले 10 मैचों की सीरीज का आगाज 12 जुलाई से होने वाली है। इस सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर आई है। भारत और विंडीज टेस्ट सीरीज के दौरान इशांत शर्मा नए अवतार में डेब्यू करेंगे।

Image

इशांत शर्मा। (फोटो- Ishant Sharma Instagram)

WI vs IND, Ishant Sharma: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए रविवार को बड़ी खबर सामने आई। वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले जाने वाले 10 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज इशांत शर्मा नए अवतार में दिखेंगे। इशांत शर्मा क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचाने के बाद अब कमेंट्री की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। 12 जुलाई से शुरू होने जा रहे वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाले टेस्ट मुकाबले में इशांत शर्मा बतौर कमेंटेटर के रूप में डेब्यू करेंगे। वे जियो सिनेमा पर कमेंट्री करेंगे। बता दें कि वेस्टइंडीज और भारत के दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबला खेला जाएगा। टेस्ट मुकाबले से सीरीज की शुरुआत होगी।

डीके की राह पर इशांत

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबात और आईपीएल में बेंगलुरू के लिए जिताऊ पारी खेलने वाले दिनेश कार्तिक यानी डीके की राह पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज चल पड़े हैं। बिना संन्यास लिए डीके कई बड़े टूर्नामेंट और लीग में कमेंट्री करते हुए नजर आ चुके हैं। अब 34 साल के इशांत शर्मा भी कुछ यही करने वाले हैं। अब वे भी बिना संन्यास लिए कमेंट्री करते हुए दिखेंगे।

2021 में पहले खेला था टीम के लिए अंतिम मुकाबला

2007 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले इशांत शर्मा पिछले 592 दिन से टीम के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं। उन्होंने टीम के लिए अंतिम मुकाबला 2021 में कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। वे टेस्ट में 100 से अधिक मैच खेल चुके हैं। इशांत ने 105 टेस्ट में 311 विकेट झटके हैं, जबकि 80 वनडे में 115 और 14 टी20 में 8 विकेट ले चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article