शनिवार का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए हमेशा-हमेशा के लिए उस समय यादगार बन गया जब बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने टीम की घोषणा की। उन्होंने जैसे ही 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम की घोषणा की, ये तय हो गया कि वह आने वाले दिनों में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा भारतीय के तौर पर सचिन हैं, लेकिन जल्द ही वैभव ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे। हालांकि, 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया में नाम आ जाना भी एक रिकॉर्ड है। वह टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को भले जगह मिल गई हो, लेकिन उनका प्लेइंग इलेवन में खेल पाना आसान बिल्कुल नहीं है। इसके पीछे का कारण संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा हैं जो अब भी भारत की पहली सलामी जोड़ी के तौर पर उतरेंगे। वैभव सूर्यवंशी को बैक-अप ओपनर के तौर पर चुना गया है। ऐसे में उनका प्लेइंग इलेव में खेल पाना मुश्किल लग रहा है।
गावस्कर ने सुझाई तरकीब
द ग्रेट सुनील गावस्कर ने वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में चुने जाने की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी और अब उन्होंने उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी। गावस्कर ने बताया कि वैभव को कम से कम दो मैच दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें एक मैच में अभिषेक शर्मा के साथ आजमाना चाहिए जबकि दूसरे मैच में संजू सैमसन के साथ मौका दिया जाना चाहिए।
इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 टीम-
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन , शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम-
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें-
