क्रिकेट

तीन दिन में टेस्ट मैचों के खत्म होने के सवाल पर हिटमैन ने दिया करारा जवाब?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 3, 2023, 02:46 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट मैचों के तीन दिन के अंतराल में खत्म होने के सवाल का करारा जवाब इंदौर टेस्ट में हार के बाद दिया है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP

इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 9 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। स्पिन के लिए मददगार विकेट पर मुकाबला महज सवा दो दिन में खत्म हो गया। जीत के लिए मिले 76 रन के लक्ष्य का पीछा ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन पहले सत्र में 18.5 ओवर में कर लिया और 2017 के बाद पहली बार भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही।

पूरी दुनिया में तीन दिन में खत्म हो रहे हैं टेस्ट

मौजूदा बॉर्डर गावस्कर सीरीज के शुरुआती तीनों टेस्ट मैच तीन दिन में खत्म हो गए। ऐसे में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित को इस सवाल से रूबरू होना पड़ा। रोहित ने कहा, टेस्ट मैच को पांच दिन तक चलने के लिए लोगों को अच्छा खेलना पड़ेगा। भारत में ही नहीं भारत से बाहर भी टेस्ट मैच पांच दिन में खत्म हो रहे हैं। कल दक्षिण अफ्रीका में भी टेस्ट मैच तीन दिन में खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गए पहले टेस्ट मैच में भी ऐसा हुआ था।'

बल्लेबाजों को अपने कौशल को परखना होगा

रोहित ने आगे कहा, ये स्किल का मामला है, लोगों को वो हुनर सीखना पड़ेगा। पिचें गेंदबाजों की मदद कर रही हैं तो बल्लेबाजों को अपने कौशल को परखना पड़ेगा। ये उस तरह का मामला नहीं है कि मैच सपाट पिच पर खेले जा रहे हैं और नतीजे नहीं निकल रहे हैं। पाकिस्तान में तीन टेस्ट मैच खेले गए थे उन्हें देखकर लोग कहने लगे कि टेस्ट क्रिकेट उबाऊ हो रहे हैं। ऐसे में हम आप लोगों के लिए उसे रोचक बना रहे हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article