क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (14 December, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND vs SA 3rd T20, टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 में रौंदा, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND vs SA, Who Won Yesterday T20 Match (कल का मैच कौन जीता?): टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पांच मैच की सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।

Image

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20, कल का मैच कौन जीता

Photo : AP

Who Won Yesterday Cricket Match (14 December, 2025)(कल का मैच कौन जीता): सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने धर्मशाला में खेले गए सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम कप्तान एडेन मार्करम की 61( 46) रन की पारी के बावजूद 20 ओवर में 117 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 118 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। गिल ने 28 और तिलक वर्मा 26 की पारी खेली।

भारत ने जीता टॉस:

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने दो बदलाव टीम ने किए वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन बदलाव के साथ मुकाबले में उतरी।

खराब रही दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। पारी के पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स को अर्शदीप सिंह ने एलबीडब्लू करके पवेलियन वापस भेज दिया। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद अगले ही ओवर में हर्षित राणा ने पिछले मैच के हीरो रहे क्विंटन डिकॉक को एलबीडब्लू कर दिया। वो केवल एक रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए डेवाल्ड ब्रेविस को हर्षित ने अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड करके मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। ब्रेविस 2 रन बना सके।

दक्षिण अफ्रीका ने 7 रन पर गंवाए 3 विकेट

7 रन पर द. अफ्रीका ने 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में कप्तान एडेन मार्करम और ट्रिस्टन स्टब्स ने मोर्चा संभाला। दोनों टीम को पॉवरप्ले की समाप्ति तक 3 विकेट पर 25 रन तक ले गए। लेकिन पॉवरप्ले के समाप्त होते ही सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टब्स हार्दिक पांड्या ने विकेट के पीछे जीतेश शर्मा के हाथों कैच करा दिया। स्टब्स 9(13) रन बना सके।

मार्करम ने संभाला एक छोर, 44 रन पर आधी टीम लौटी पवेलियन

30 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में कप्तान मार्करम ने एक छोर संभाल लिया। कर्बिन बॉश के साथ मार्करम टीम को 44 रन तक 10 ओवर में ले गए। उनका साथ देने आए कार्बिन बॉश को शिवम दुबे ने अपने स्पेल की पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया। इसी स्कोर पर टीम को पांचवां झटका लग गया। इसके बाद डेवोनन फरेरा और मार्करम ने पारी को संभाला और स्कोर को 69 रन तक पहुंचाया। लेकिन 14वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने इस साझेदारी को तोड़ फरेरा को बोल्ड करके तोड़ दिया। फरेरा 20(15) रन बना सके।

मार्करम ने जड़ा अर्धशतक, 117 रन पर ढेर हुआ द. अफ्रीका

फरेरा के आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई। एक तरफ से मार्करम ने रन बनाना जारी रखा और टीम को 100 रन के पार ले गए। उन्होंने अपना अर्धशतक 41 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। 113 के स्कोर पर मार्करम को भी अर्शदीप ने चलता कर दिया। अंत में दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 117 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत के लिए 2-2 विकेट अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने लिए। एक-एक सफलता हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के खाते में गई।

अभिषेक गिल ने दिलाई टीम इंडिया को तेज शुरुआत

भारत को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। 118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों ने आतिशी अंदाज में पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। अभिषेक ने लुंगी नगिडी के खिलाफ छक्के के साथ पारी की शुरुआत की। दोनों ने टीम को 4.1 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों स्कोर को 60 रन तक ले गए ऐसे में अभिषेक 18 गेंद में 35 रन बनाकर कार्बिन बॉश की गेंद पर कैच दे बैठे। अभिषेक के आउट होने के बाद गिल और तिलक वर्मा ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 92 रन तक ले गए। ऐसे में गिल 28(28) रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर बोल्ड हो गए।

तिलक और दुबे ने कराई जीत की दहलीज पार

गिल के आउट होने के बाद कप्तान सूर्या तिलक वर्मा का साथ देने आए। दोनों ने टीम को 100 रन के पार 13.5 ओवर में पहुंचा दिया। लेकिन 109 रन पर सूर्या नगिडी की गेंद पर बार्टमैन के हाथों कैच दे बैठे। उन्होंने 12(11) रन बनाए। इसके बाद जीत की औपचारिकता तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने 15.5 ओवर में पूरी कर दी। तिलक 26(34) रन बनाकर और शिवम 10(4) रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए एक एक विकेट नगिडी, यानसेन और बार्टमैन ने लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच:

अर्शदीप सिंह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अर्शदीप ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

SA vs AUS 1st ODI Timing: आज वनडे सीरीज से शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का घमासान, जानिए पूरा कार्यक्रम और टीमें, कप्तान बावुमा ने जाहिर किए इरादे

SA vs AUS 1st ODI Timing: आज वनडे सीरीज से शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का घमासान, जानिए पूरा कार्यक्रम और टीमें, कप्तान बावुमा ने जाहिर किए इरादे

'मेरा सपना टेस्ट क्रिकेट खेलना है': भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बताई अपनी इच्छा, रोहित-विराट पर भी कही बड़ी बात

'मेरा सपना टेस्ट क्रिकेट खेलना है': भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बताई अपनी इच्छा, रोहित-विराट पर भी कही बड़ी बात

Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, लगातार 3 मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, लगातार 3 मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

'वे मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं गोली से भी बच जाऊंगा'... क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी, बताया कब लेंगे संन्यास

'वे मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं गोली से भी बच जाऊंगा'... क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी, बताया कब लेंगे संन्यास

Asian Games 2026, Rowing: भारत को रोइंग में मिली सफलता, सतनाम-सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक, बलराज सिंग्ल्स में चूके

Asian Games 2026, Rowing: भारत को रोइंग में मिली सफलता, सतनाम-सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक, बलराज सिंग्ल्स में चूके