क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (03 December, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND vs SA 2nd ODI, दक्षिण अफ्रीका ने दी भारत को रोमांचक रहे दूसरे वनडे में मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND vs SA, Who Won Yesterday ODI Match (कल का मैच कौन जीता?): केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बुधवार को रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हार के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

India vs South Africa 2nd ODI Kal Ka Match Kaun Jeeta

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच, कल का मैच कौन जीता

Who Won Yesterday Cricket Match (03 December, 2025)(कल का मैच कौन जीता): केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेले गए तीन मैच की वनडे सीरीज के रोमांचक रहे दूसरे मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली की 102 और रुतुराज गायकवाड़ की 105 रन की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए मिले 359 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य को टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 49.2 ओवर में 4 विकेट और 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

किसने जीता टॉस:

दक्षिण अफ्रीका ने लगातार दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

रोहित-यशस्वी ने दिलाई तेज शुरुआत

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टी को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 40 रन जोड़ लिए। लेकिन पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा नांद्रे बर्गर की गेंद पर विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक के हाथों लपके गए। रोहित 14(8) रन बना सके।

विराट-यशस्वी ने पहुंचाया 50 के पार

रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने एक बार फिर रांची वाले अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत। विराट और यशस्वी ने टीम इंडिया को 6.5 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों स्कोर को 62 रन तक ले गए लेकिन इसी स्कोर पर पिच पर पैर जमा चुके यशस्वी मार्को यानसेन की गेंद पर कार्बिन बॉश के हाथों लपके गए। जायसवाल 22(38) रन बना सके।

विराट और गायकवाड़ ने जड़े अर्धशतक

दो विकेट जल्दी जल्दी गंवाने के बाद भारतीय पारी को विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ ने आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने पिच पर पैर जमाए और आसानी से रन निकालते हुए टीम को 15 ओवर में 96 रन तक ले गए। टीम इंडिया ने 15.3 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने आसानी से टीम को 23.4 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ ने 52 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद रांची के शतकवीर विराट कोहली ने 47 गेंद में 3 चौके और एक छक्के के मदद से पचास के आंकड़े को पार कर लिया और तीसरे विकेट के लिए 93 गेंद में शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली।

रुतुराज ने जड़ा 77 गेंद में अपना पहला शतक

विराट कोहली और रुतुराज ने अर्धशतक पूरा करने के बाद तेजी से रन बनाने शुरु किए। दोनों ने 127 गेंद में 150 रन की साझेदारी पूरी कर ली। दोनों ने अपने रन बनाने का सिलसिला जारी रखा और टीम को 30वें ओवर में 200 रन के पार पहुंचा दिया। विराट और रुतुराज के शॉट्स का दक्षिण अफ्रीका गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था दोनों ने अफ्रीकी स्पिनर्स को हावी नहीं होने दिया। इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ ने अपने वनडे करियर का पहला शतक 77 गेंद में 12 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया।

शतकीय पारी को बड़ा नहीं कर पाए विराट और रुतुराज

रुतुराज के शतक पूरा करने के थोड़ी देर बाद विराट कोहली ने भी सीरीज में लगातार दूसरा और वनडे करियर का 53वां शतक 89 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। 257 के स्कोर पर रुतुराज का पारी का अंत मार्को यानसेन ने कर दिया। रुतुराज 105(83) रन बनाकर कैच दे बैठे। इसके बाद विराट भी 102 रन बनाकर लुंगी नगिडी की गेंद पर मार्करम के हाथों कैच दे बैठे। 284 रन पर भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए वॉशिंगटन सुंदर कप्तान राहुल के साथ गलतफहमी की वजह से रन आउट हो गए। सुंदर 1(8) रन बना सके।

289 रन पर टीम इंडिया ने गंवा दिए थे 5 विकेट

41 ओवर में टीम का स्कोर 5 विकेट पर 289 रन हो गया था। ऐसे में बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के अनुभवी कंधों पर आ गई। दोनों ने अंत तक और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को 50 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन तक पहुंचा दिया। राहुल ने 33 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया और राहुल 66*(43) रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं जडेजा ने 24*(27) रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट मार्को यानसेन ने लिए। वहीं एक-एक सफलता नांद्रे बर्गर और लुंगी नगिडी के खाते में गए।

खराब रही दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत, नाकाम रहे डिकॉक

जीत के लिए 359 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए पारी की शुरुआत करने एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी उतरी। क्विंटन डिकॉक एक बार फिर नाकाम रहे और पारी के पांचवें ओवर में 8(11) रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर के हाथों लपके गए। 26 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा।

मार्करम और बावुमा के बीच हुई शतकीय साझेदारी

डिकॉक के आउट होने के बाद मार्करम का साथ देने कप्तान टेम्बा बावुमा आए। दोनों ने स्कोर को आगे बढ़ाया और टीम को 9.4 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 54 गेंद में पूरा हो गई। इसके बाद मार्करम ने अपना अर्धशतक भी 52 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा कर लिया। दोनों ने इसके बाद टीम को 17.2 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 95 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इसके बाद कप्तान बावुमा 46(48) रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर हर्षित राणा के हाथों लपके गए। 127 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा।

मार्करम ने जड़ा आतिशी शतक, ब्रीट्जकी ने जड़ा अर्धशतक

वाबुमा के आउट होने के बाद मार्करम का साथ देने फॉर्म में चल रहे मैथ्यू ब्रीट्जकी आए। दोनों ने पारी को आगे बढ़ाया। दक्षिण अफ्रीका ने 24.4 ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया। और मार्करम ने अपना शतक 88 गेंद में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। मार्करम और ब्रीट्जके ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी आतिशी अंदाज में 37 गेंद में पूरी कर ली। दोनों खिलाड़ी टीम को 200 रन के करीब दक्षिण अफ्रीका को ले गए। 197 के स्कोर पर मार्करम 110(98) रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर गायकवाड़ के हाथों लपके गए।

ब्रेविस ने खेली आतिशी अर्धशतकीय पारी

मार्करम के आउट होने के बाद ब्रीट्जकी और युवा डेवाल्ड ब्रेविस का साथ मिला। दोनों खिलाड़ियों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 336.3 ओवर में 250 रन के पार पहुंचा दिया। ऐसे में ब्रीट्जके ने 49 गेंद में 4 चौके की मदद से और ब्रेविस ने 33 गेंद में एक चौके और 5 छक्के की मदद से अपना वनडे में पहला अर्धशतक पूरा कर लिया। दोनों स्कोर को 289 रन तक ले गए। दोनों की साझेदारी 41वें ओवर की तीसरी गेंद पर टूट गई। ब्रेविस कुलदीप यादव की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में कैच दे बैठे। उन्होंने 54(34) रन बनाए।

कार्बिन बॉश ने पाक कराई जीत की दहलीज

ब्रेविस के आउट होने के बाद एक छोर ब्रीट्जकी संभाले रहे और टीम को 300 के पार ले गए। उन्हें दूसरे छोर पर टोनी डी जोरजी का साथ दिया। दोनों टीम को 317 रन तक ले गए। 44वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रीट्जकी को एलबीडब्लू करके प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मार्को यानसेन को अर्शदीप ने रुतुराज के हाथों कैच करा दिया। 322 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद टोनी डी जोर्जी 332 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। ऐसे में कार्बिन बॉश ने मैदान पर उतरते ही हल्ला बोल दिया और 15 गेंद में 29 रन की पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका को यादगार जीत दिला दी। केशव महाराज 10(14) रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने चटकाए। एक-एक सफलता कुलदीप यादव हर्षित राणा को एक-एक सफलता मिली।

प्लेयर ऑफ द मैच:

98 गेंद में 110 रन की मैच जिताऊ शतकीय पारी खेलने वाले एडेन मार्करम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर (IND Vs SA Live Score) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।

लेटेस्ट न्यूज

नवीन चौहान
नवीन चौहान Author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Sports Newsletter!
संबंधित खबरें

IPL 2026 Auction LIVE Updates: यश राज पुंजा को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख में खरीदा, देखें पल-पल की अपडेट, IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाडी बने कैमरून ग्रीन

IPL 2026 Auction LIVE Updates: यश राज पुंजा को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख में खरीदा, देखें पल-पल की अपडेट, IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाडी बने कैमरून ग्रीन

टाटा आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026, सीएसके चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल फुल स्क्वाड: नीलामी के बाद अब ऐसी चेन्नई सुपर किंग्स की नई टीम, CSK के हुए अकील हुसैन, प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा

टाटा आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026, सीएसके चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल फुल स्क्वाड: नीलामी के बाद अब ऐसी चेन्नई सुपर किंग्स की नई टीम, CSK के हुए अकील हुसैन, प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा

आईपीएल ऑक्शन 2026, एलएसजी (LSG) लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वॉड: जानिए कैसी है नीलामी के बाद लखनऊ की नई टीम, जुड़े हसरंगा और नॉर्खिया

आईपीएल ऑक्शन 2026, एलएसजी (LSG) लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वॉड: जानिए कैसी है नीलामी के बाद लखनऊ की नई टीम, जुड़े हसरंगा और नॉर्खिया

आईपीएल ऑक्शन 2026, आरसीबी (RCB) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फुल स्क्वॉड: नीलामी के बाद जानिए कैसी है चैंपियन बेंगलुरू की नई टीम, आरसीबी के हुए वेंकटेश अय्यर, अब तक ये खिलाड़ी टीम में हुए शामिल

आईपीएल ऑक्शन 2026, आरसीबी (RCB) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फुल स्क्वॉड: नीलामी के बाद जानिए कैसी है चैंपियन बेंगलुरू की नई टीम, आरसीबी के हुए वेंकटेश अय्यर, अब तक ये खिलाड़ी टीम में हुए शामिल

आईपीएल 2026 ऑक्शन , एमआई मुंबई इंडियंस आईपीएल फुल स्क्वाड: नीलामी के बाद जानिए कैसी है मुंबई की नई पलटन, एमआई से जुड़े क्विंटन डिकॉक

आईपीएल 2026 ऑक्शन , एमआई मुंबई इंडियंस आईपीएल फुल स्क्वाड: नीलामी के बाद जानिए कैसी है मुंबई की नई पलटन, एमआई से जुड़े क्विंटन डिकॉक