क्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 29, 2024, 06:04 PM IST

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में रिषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जबकि संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम उतरी है।

Image

संजू सैमसन और रिषभ पंत। (फोटो- IPL/BCCI)

who won the toss today, RR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग में तूफानी पारियों का खेल जारी है। टूर्नामेंट के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स की टीम से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार दूसरी जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी, जबकि रिषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स को मौजूदा सीजन में पहली जीत का इंतजार है। राजस्थान की टीम अपने पिछले मुकाबले में जीत हासिल कर यहां पहुंची है, जबकि दिल्ली को अपने पुराने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

जयपुर के मानसिंह स्टेडियम में खेल जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम राजस्थान अपने होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतेगरी।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11 (Rajasthan Royals Playing-11)

डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, रिकी भुई, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-11 (Delhi Capitals Playing-11)

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, आवेश खान।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squad)

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Squad)

रिषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article