क्रिकेट

PBKS vs RCB IPL 2026 Toss LIVE: पंजाब ने जीता आज का टॉस, जानें क्या किया फैसला

PBKS vs RCB IPL 2026 Toss LIVE, Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Timing Today Match (पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 May, 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के प्लेऑफ की रेस बहुत रोमांचक हो गई है। अभी तक कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। आज रोमांचक मुकाबले में पंजाब और बेंगलुरु आमने-सामने होंगे। जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

Image

आज का टॉस कौन जीता

PBKS vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2025 फाइनल के बाद एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगे। हाल के सालों में RCB ने इस मुकाबले में साफ दबदबा बनाया है। 2023 के बाद दोनों टीमों के बीच खेले गए सात मैचों में RCB ने छह जीते हैं। पिछले सीजन के फाइनल समेत चार में से तीन मुकाबले भी RCB के नाम रहे थे। वहीं, इस मैच में जीत RCB को प्लेऑफ का टिकट भी दिला सकती है। साथ ही PBKS की टीम भी लगातार पांच हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी।

श्रेयस अय्यर IPL में बतौर कप्तान अपना 100वां मैच खेलने उतरेंगे। वह लीग इतिहास में 100 या उससे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। श्रेयस का जीत प्रतिशत 58.3 है, जो कम से कम 60 मैचों में कप्तानी करने वालों में एमएस धोनी के साथ संयुक्त रूप से सबसे बेहतर है।

PBKS vs RCB मैच टॉस अपडेट

कब शुरू होगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 61वां मैच? (PBKS vs RCB Match Timing)

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 61वां मैच धर्मशाला में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का टॉस (PBKS vs RCB Match Toss Timing)

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का टॉस दोपहर 3.00 बजे हुआ।

कौन जीता पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज के मैच का टॉस (Who Won Today PBKS vs RCB Match Toss)

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले का टॉस पंजाब किंग्स ने जीता और फील्डिंग लेने का फैसला किया।

टीम इस प्रकार हैं:-

पंजाब किंग्स:- श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, पायला अविनाश, यश ठाकुर, हरनूर सिंह, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

आरसीबी:- रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article