क्रिकेट

PAK vs NZ T20 Toss LIVE: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 राउंड में मुकाबला आज, पाकिस्तान ने जीत टॉस, बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी

PAK vs NZ T20 Toss LIVE: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। यह सुपर-8 राउंड का पहला मैच है और दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने सफल की शुरुआत करना चाहेंगी। जानिए इस अहम मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

Image

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, टॉस अपडेट

PAK vs NZ T20 Toss LIVE: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। यह सुपर-8 राउंड का पहला मैच है और दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने सफल की शुरुआत करना चाहेंगी। लीग दौर में श्रीलंका की टीम चार मैच में तीन जीत और एक हार के साथ ग्रुप बी में दूसरे पायदान रही थी वहीं न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप डी में 4 मैच में 3 जीत और एक हार के बाद दूसरे पायदान पर रही थी। सुपर-8 राउंड में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों के गेंदबाज और बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सिक्का किस टीम के पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? पाकिस्तान ने जीता टॉस किया पहले बल्लेबाजी का फैसला। पाकिस्तान ने किया टीम में एक बदलाव करते हुए प्लेइंग-11 फखर जमां को जगह दी है ख्वाजा नफे नहीं खेल रहे हैं। कीवी टीम में तीन बदलाव हुए हैं लॉकी फर्ग्युसन और ईश सोढ़ी की टीम में वापसी हुई है।

कब होगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 राउंड का मैच (PAK vs NZ Match Date)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का मैच शनिवार,21 फरवरी को हो रहा है।

कितने बजे शुरू होगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 राउंड का मैच(PAK vs NZ Match Timing)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे होगा।

कितने बजे होगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड के मैच का टॉस (PAK vs NZ Match Toss Time)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड के मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच का टॉस कौन जीता (Who Win PAK vs NZ T20 World Cup Match Toss)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 राउंड के मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टॉस होते ही बारिश कोलंबो में शुरू हो गई है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम (Pakistan New Zealand Squad for T20 World Cup)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Pakistan National Cricket team)

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket team)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सिफर्ट, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article