क्रिकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स और मेहमान टीम दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले में केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स और ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम उतरी।

Image

केएल राहुल और ऋषभ पंत। (फोटो- IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आपस में भिड़ी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। लखनऊ की टीम मौजूदा सीजन पर दो मैच खेली है और दोनों ही मुकाबले में टीम ने जीत हासिल की है। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ की नजर जीत के चौके पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैदान पर पहली बार मुकाबला खेलने उतरी है। वहीं, अगर मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो लखनऊ की टीम को 4 मैचों में से 3 में जीत मिली है और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 5 मैचों में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है और 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ की टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है।RCB vs SRH LIVE SCORE

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम दिल्ली कैपिटल्स पहले गेंदबाजी करने उतरेगी।

लखनऊ-दिल्ली टॉस टाइम (LSG vs DC Toss Time)

- 07.00 PM

लखनऊ-दिल्ली मैच वेन्यू (LSG vs DC Match Venue)

- इकाना स्टेडियम, लखनऊ

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग-11 (Lucknow Super Giants Playing-11)

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन उल हक, अरशद खान।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-11 (Delhi Capitals Playing-11)

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड (Lucknow Super Giants Squad)

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़। यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, अरशद खान।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Squad)

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article