RCB vs SRH Highlights: डीके का घर में चला बल्ला, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी को नहीं दिला पाए जीत
RCB vs SRH Highlights: डीके का घर में चला बल्ला, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी को नहीं दिला पाए जीत
बेंग्लुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए और टीम ने आरसीबी को 288 रन का लक्ष्य दिया। टीम ने अपना ही रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच 108 रनों की साझेदारी हुई थी। ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह आईपीएल का चौथा सबसे तेज और मौजूदा सीजन का यह सबसे तेज शतक है। उन्होंने 41 गेंदों पर 9 चौके और 8 छक्के की मदद से 102 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 31 गेंदों पर 2 चौके और 7 छक्के की मदद से 67 रन बनाए। अभिषेक शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 34 रन पर आउट हो गए। आरसीबी के लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 262 रन बना सकी। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने अच्छी शुरुआत की। दोनों खिलाड़ियों ने 80 रन की साझेदारी की। फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। दिनेश कार्तिक का भी बल्ला जमकर चला। उन्होंने 35 गेंदों पर 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 83 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 20 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। हैदराबाद के पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
