क्रिकेट

Ind Vs SA 5th T20 Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी साउथ अफ्रीका

Who Won the Toss Today, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज का टॉस कौन जीता, Ind Vs SA 5th T20 Toss LIVE: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में है जो हाई स्कोरिंग पिच के तौर पर जाना जाता है।

aaj ka toss kaun jeeta

आज का टॉस कौन जीता, भारत-साउथ अफ्रीका मैच (साभार-ICC)

Who Won the Toss Today, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज का टॉस कौन जीता, Ind Vs SA 5th T20 Toss LIVE: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां साउथ अफ्रीका के कप्तान मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज के मैच में टीम इंडिया 3 बदलाव के साथ उतरी है। बुमराह के अलावा संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। सूर्या एंड कंपनी के पास जहां इस मुकाबले को जीतकर सीरीज जीतने का मौका है तो वहीं इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाली साउथ अफ्रीका की टीम बराबरी पर फिनिश करना चाहेगी। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया आज तक कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है।

कैसी रहेगी आज की पिच

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो इसे एक हाई स्कोरिंग वाले मैदान के तौर पर जाना जाता है। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर 183 रन जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 152 रन रहा है। इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 234 रन जबकि सबसे कम स्कोर 66 रन रहा है। इस मैदान पर सबसे सफल चेज 166 रन का रहा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टॉस का समय (IND vs SA Toss Time)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज के मैच का टॉस शाम 6.30 बजे हुआ।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टॉस की जगह (IND vs SA Toss Venue)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज का मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका आज का टॉस किसने जीता (IND vs SA Toss Win Today)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज का मैच के टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता।

आज के मैच में भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन (India vs South Africa Playing XI)

भारत की प्लेइंगइ इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एन्गिडी, ओटनील बार्टमैन।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article