क्रिकेट

Ind Vs SA 4th T20 Toss LIVE: धुंध के चलते रद्द हुआ मैच, अब अहमदाबाद में होगा सीरीज के विजेता का फैसला

Who Won the Toss Today, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज का टॉस कौन जीता, Ind Vs SA 4th T20 Toss LIVE: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज (17 दिसंबर 2025) को खेला जा रहा है। मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इसमें टॉस किसने जीता है।

IND vs SA 4th T20 Toss copy.

भारत बनाम द.अफ्रीका चौथा टी20 टॉस अपडेट

Ind Vs SA 4th T20 Toss LIVE, India Vs South Africa Timing Today Match (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 december 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) की टी20 टीमों के बीच चल रही टी20 सीरीज अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। पांच टी20 मुकाबलों की इस सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने 101 रनों से जीत लिया था। उसके बाद दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए 51 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज में बराबरी दर्ज करा ली। फिर सीरीज के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धर्मशाला के मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरी तरह पस्त हो गई जहां भारत ने मेहमान टीम को 117 रन पर समेटने के बाद आसानी से 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। अब चौथे टी20 में एडेन मार्करम (Aiden Markram) की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम सीरीज को फिर से 2-2 से बराबर करने का प्रयास करेगी, जबकि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई में भारतीय टी20 टीम सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल करते हुए ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। इस मैच में टॉस की खास भूमिका रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है। टॉस में फिलहाल धुंध के चलते देरी हो गई है। भारत और द.अफ्रीका के बीच मैच धुंध के चलते रद्द हो गया है। इसमें टॉस भी नहीं हो सका है।

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथे टी20 मैच से पहले आइए जानते हैं कि इन दोनों टीमों के टी20 क्रिकेट में आंकड़े कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 34 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, 13 मैचों में साउथ अफ्रीका को जीत हासिल हुई है। एक मैच बेनतीजा रहा था।

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच कहां होगा? (IND vs SA 4th T20 Match Venue)

भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान साउथ अफ्रीकी टीम के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है।

कब होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के चौथा टी20 मुकाबला? (IND vs SA 4th T20 Match Date)

दक्षिण अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज यानी 17 दिसंबर 2025 (बुधवार) को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs SA 4th T20 Match Timing)

इंडिया और साउथ अफ्रीका का चौथा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले का टॉस आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे कराया जाएगा।

आज के मैच में टॉस कौन जीता? (IND vs SA 4th T20 Toss Winner)

भारत और द.अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच में टॉस धुंध के चलते नहीं हो सका है और मैच रद्द हो गया है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीमें (India and South Africa T20 Squads)

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, शाहबाज अहमद, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, संजू सैमसन।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, केशव महाराज, लूथो सिपामला, एनरिक नोर्किया, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, रीजा हेंड्रिक्स, कॉर्बिन बॉश, ओटनील बार्टमैन।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article