क्रिकेट

Ind Vs SA 2nd ODI Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी साउथ अफ्रीका, भारत की पहले बल्लेबाजी

Ind Vs SA 2nd ODI Toss LIVE, India Vs South Africa Timing Today Match (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 December 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला है, जहां टीम इंडिया के पास मैच जीतकर सीरीज जीतने का मौका होगा।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-ICC)

Who Won the Toss Today, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज का टॉस कौन जीता, Ind Vs SA 2nd ODI Toss LIVE: भारत और साउथ अफ्रीका एक बार फिर भिड़ने के लिए तैयार है, जहां साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया के पास यह मुकाबला जीतकर सीरीज जीतने का मौका है तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम को इस सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। जहां तक पिच की बात है तो यहां इससे पहले केवल एक वनडे खेला गया है और वो भी 2023 में जहां पेसर का बोलबाला रहा था, लेकिन इस पर काम किया गया है और ठीक-ठाक रन इस पिच पर बनाए जा सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी क्योंकि बाद में ओस के कारण बल्लेबाजी आसान और डिफेंड करना मुश्किल हो जाता है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टॉस का समय (IND vs SA Toss Time)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज के मैच का टॉस दोपहर 1 बजे हुआ।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टॉस की जगह (IND vs SA Toss Venue)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज का मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेला जाएगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका आज का टॉस किसने जीता (IND vs SA Toss Win Today)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज का मैच के टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता।

प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है

साउथ अफ्रीका की बात करें तो प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव होने तय हैं। केशव महाराज और तेंबा बावुमा की वापसी होने वाली है जो पहला वनडे नहीं खेले थे। दूसरी तरफ टीम इंडिया उसी टीम के उतर सकती है, क्योंकि एक मैच के प्रदर्शन के बाद रुतुराज को हटाकर पंत या तिलक वर्मा को मौका देना सही नहीं होगा।

भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन-

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, तेंबा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यान्सेन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एन्गिडी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article