LIVE

IND vs NZ T20 Live Score: आज करो या मरो के मैच में उतरेगा न्यूजीलैंड, 6 साल बाद सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत

New Zealand vs India, 3rd T20I Live Score Hindi Updates (nz बनाम ind लाइव स्कोर): भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जाएगा। दो मैच जीतकर भारत ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आज के मुकाबले में भारत सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा। यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट।

Umesh KumarUpdated Oct 27, 2026, 11:45 IST
Follow on Google News
IND vs NZ T20 Live Score: आज करो या मरो के मैच में उतरेगा न्यूजीलैंड, 6 साल बाद सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत

IND vs NZ T20 Live Score: आज करो या मरो के मैच में उतरेगा न्यूजीलैंड, 6 साल बाद सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत

Ind vs Nz T20 Live Score updates: बल्लेबाजों के दम पर पहले दो मैचों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी जिसमें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर निगाह टिकी रहेगी। भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।

भारत 2020 से न्यूजीलैंड में अजेय रहा है। उसने विराट कोहली की अगुवाई में तब न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था। इसके बाद 2022-23 में अपने अगले दौरे में भारतीय टीम ने एकमात्र ऐसा मैच जीता जो खराब मौसम से प्रभावित नहीं हुआ था, जबकि श्रृंखला का निर्णायक मैच टाई रहा था।

वेलिंगटन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल: मैच की पूर्व संध्या पर वेलिंगटन में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं। मैच के दिन हवा की रफ्तार में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है, लेकिन इसका असर फिर भी देखने को मिल सकता है। बारिश की बात करें तो मंगलवार को इसका अनुमान जताया गयी है, लेकिन स्थानीय समयनुसार रात 8 बजे मैच शुरू होने से पहले मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान की बात करें तो दिन में लगभग 15–16°C तापमान रहने की उम्मीज है जो रात में घट कर करीब 10–12°C हो जाएगा।


भारत 2020 से न्यूजीलैंड में अजेय रहा है। उसने विराट कोहली की अगुवाई में तब न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था। इसके बाद 2022-23 में अपने अगले दौरे में भारतीय टीम ने एकमात्र ऐसा मैच जीता जो खराब मौसम से प्रभावित नहीं हुआ था, जबकि श्रृंखला का निर्णायक मैच टाई रहा था। अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम सुनिश्चित करना चाहेगी कि जसप्रीत बुमराह (जिन्हें आराम दिया गया है) और हार्दिक पंड्या (जो लंबे समय से चोट के कारण बाहर हैं) की अनुपस्थिति के बावजूद उनका अजेय रिकॉर्ड बरकरार रहे। क्राइस्टचर्च में खेले गए शुरुआती दो मैचों में बड़े लक्ष्य हासिल करने के बाद टीम निश्चित रूप से सही राह पर दिख रही है।


आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20, जानिए मैच का समय: भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20मैच आज वेलिंगटन (Hnry स्टेडियम) में भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा


यहां पढ़ें तीसरे टी20 मैच के लाइव अपडेट्स-

OCT 27, 2026 11:45 IST

IND vs NZ T20 Live Score: न्यूजीलैंड ने तैयार की रणनीति

मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम के दिग्गज खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल ने साफ कहा था कि तीसरे टी20 मैच में वो कुछ अलग करने की रणनीति के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं।
OCT 27, 2026 11:44 IST

IND vs NZ LIVE SCORE: आज इन दो खिलाड़ियों पर नजरें

आज भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें होंगी। एक तरफ भुवनेश्वर पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके इसलिए उनको आराम देने की बात चल रही है। वहीं, ईशान किशन इस मैच में भी नहीं खेल सकेंगे, ऐसे में वैभव सूर्यवंशी फिर से खेलेंगे या नहीं और अगर खेले तो किस पोजीशन पर बैटिंग करेंगे।
OCT 27, 2026 11:23 IST

IND बनाम NZ आज के टी20 मैच का अपडेट: भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन-

  • अभिषेक शर्मा
  • संजू सैमसन
  • वैभव सूर्यवंशी
  • श्रेयस अय्यर
  • तिलक वर्मा
  • नमन धीर
  • अक्षर पटेल
  • नीतीश कुमार रेड्डी
  • अर्शदीप सिंह
  • भुवनेश्वर कुमार
  • प्रिंस यादव।


न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन-


  • फिन एलन
  • टिम साइफर्ट (विकेट कीपर)
  • डैरिल मिचेल
  • ग्लेन फिलिप्स
  • बेवन जैकब्स
  • माइकल ब्रेसवेल
  • मिचेल सैंटनर
  • नाथन स्मिथ
  • काइल जैमीसन
  • एडम मिल्ने
  • जैकब डफी











OCT 27, 2026 11:20 IST

NZ बनाम IND मैच अपडेट: वेलिंगटन मौसम का हाल

एक्यूवेदर के मुताबिक, भारत बनाम न्‍यूजीलैंड मैच के दिन 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में 87 प्रतिशत बारिश की संभावना है। सोमवार से मंगलवार सुबह 10 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैच वाले दिन भी सुबह और दोपहर में बारिश ज्यादा संभावना है। हालांकि, शाम के समय हल्‍की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और रात को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जानें की संभावना है। मौसम के रुख को देखते हुए दर्शकों को थोड़ी-बहुत रुकावट देखने को मिल सकती है।
OCT 27, 2026 11:20 IST

NZ बनाम IND मैच अपडेट: बैलेंस्ड पिच है वेलिंगटन की

न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरे T20I के लिए वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में बैलेंस्ड पिच मिलने की उम्मीद है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में बाउंस और मूवमेंट से मदद मिल सकती है, जबकि बल्लेबाजों के लिए क्रीज पर जमने के बाद रन बनाना आसान हो सकता है। स्पिनर भी बीच के ओवरों को कंट्रोल करने में उपयोगी भूमिका निभा सकते हैं। यहां कि पिच मौसम पर निर्भर करती है। अगर आसान पर बादल हैं तो गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले हो जाती है। अगर आसमान साफ है तो बल्लेबाज जमने के बाद खूब रन बनाते हैं।
OCT 27, 2026 11:21 IST

NZ बनाम IND मैच अपडेट: करो या मरो के मुकाबले में स्वागत है

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच बेहद रोमांच होने की उम्मीद है। भारत सीरीज जीतने के तो न्यूजीलैंड अपनी उम्मीद जिंदा रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। तो इस रोमांचक मुकाबले में आप सभी पाठकों का खैरमकदम है।