इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है जहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी है जबकि चेन्नई ने सेम टीम उतारी है। दोनों टीम इस सीजन में पहली बार आमने-सामने है। यह मुकाबला डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीम इस मैदान पर साल 2019 के दूसरे क्वालीफायर में भिड़ी थी जहां बाजी सीएसके के हाथ लगी थी।
सीएसक की कोशिश जहां जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी तो वहीं ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स अब तक एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई है। चेन्नई ने अपने पहले मुकाबले में आऱसीबी को तो दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पटखनी दी थी। वहीं दिल्ली को पहले मुकाबले में पंजाब ने जबकि दूसरे मुकाबले में राजस्थान ने हराया था।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन-
डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, ऑनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार।
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन-
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Team Squads)
ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड (Chennai Super Kings Team Squads)
एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।
