क्रिकेट

जानिए कौन है CSK ओपनर रुतुराज गायकवाड़ की मंगेतर उत्कर्षा, धोनी के साथ तस्वीर हुई थी वायरल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 1, 2023, 03:40 PM IST

Who is Utkarsha Pawar: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को मात देकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। धोनी एंड कंपनी ने मैच के बाद जमकर जश्न मनाया और साथ ही कई खिलाड़ियों के परिवार और करीबियों ने भी। इन्हीं में शामिल थीं चेन्नई के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ की मंगेतर उत्कर्षा पवार जिनकी तस्वीर धोनी के साथ वायरल हुई थी।

Image

धोनी के साथ उत्कर्षा पवार की वायरल तस्वीर (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन हैं उत्कर्षा पवार?
  • चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर की मंगेतर
  • जल्द बनेंगी रुतुराज गायकवाड़ की हमसफर

Who is Utkarsha Pawar: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें संस्करण के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को शिकस्त देते हुए रोमांचक अंदाज में खिताब अपने नाम किया। ये धोनी एंड कंपनी का पांचवां आईपीएल खिताब साबित हुआ। इस खिताबी जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर ट्रॉफी के साथ जमकर जश्न मनाया और तस्वीरें खिंचवाई। इनमें कई तस्वीरें वायरल हुईं और एक ऐसी ही तस्वीर थी उत्कर्षा पवार की, जिनकी एम एस धोनी के फोटो वायरल होने के बाद लोगों में उनको जानने को लेकर उत्सुकता देखी गई। वो रुतुराज गायकवाड़ की मंगेतर हैं।

आईपीएल 2023 फाइनल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम खिलाड़ियों ने अपने परिवार व करीबी लोगों के साथ कई तस्वीरें क्लिक कराईं। इनमें ज्यादातर तस्वीरें या आईपीएल ट्रॉफी के साथ थीं, या महेंद्र सिंह धोनी के साथ। इन्हीं में थीं उत्कर्षा पवार भी जिनकी धोनी के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद से उनको लेकर चर्चा है। इस तस्वीर में धोनी और उत्कर्षा के साथ रुतुराज गायकवाड़ भी थे। दरअसल, उत्कर्षा चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर और खिताबी जीत में अहम योगदान देने वाले रुतुराज गायकवाड़ की होने वाली हमसफर हैं।

कौन हैं उत्कर्षा पवार?

उत्कर्षा पवार पुणे की रहने वाली हैं और दिलचस्प बात ये है कि वो भी अपने होने वाले पति रुतुराज गायकवाड़ की तरह एक क्रिकेटर ही हैं। उत्कर्षा ने महाराष्ट्र के लिए क्रिकेट भी खेला हुआ है। वो दाएं हाथ की बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने आखिरी बार महाराष्ट्र की टीम के लिए नवंबर 2021 में मैच खेला था।

उत्कर्षा का जन्म 13 अक्टूबर 1998 को हुआ था। कुछ खबरों के मुताबिक वो इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस (पुणे) से पढ़ाई कर रही हैं। रुतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा की शादी 3 जून को है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article