क्रिकेट

IND vs SA: कौन हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले रमनदीप सिंह? बने प्लेयर नंबर 118

जानिए कौन हैं भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचूनियर के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में डेब्यू करने वाले रमनदीप सिंह?

Image

रमनदीप सिंह को डेब्यू कैप सौंपते हार्दिक पांड्या (साभार BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • रमनदीप बने भारत के 118वें T20I प्लेयर
  • तीसरे टी20 में मिला भारत की जर्सी पहनकर खेलने का मौका
  • हार्दिक पांड्या ने रमनदीप को दी डेब्यू कैप

Ramandeep Singh Debut: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैच की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करते हुए युवा ऑलराउंडर रमनदीप सिंह को डेब्यू का मौका दिया। मैच के शुरू होने से पहले टीम हडल में हार्दिक पांड्या ने रमनदीप सिंह को डेब्यू कैप सौंपी। 27 वर्षीय रमनदीप भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 खेलने वाले 118वें खिलाड़ी बने। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव ने ग्वालियर में डेब्यू किया था। आवेश खान की जगह रमनदीप सिंह को प्लेइंग-11 में मौका मिला है।

घरेलू क्रिकेट में करते हैं पंजाब का प्रतिनिधित्व

घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले रमनदीप सिंह एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वो तेज गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी भी करते हैं। इसके अलावा वो शानदार फील्डर भी हैं। जो उन्हें टी20 फॉर्मेट के लिए अहम खिलाड़ी बनाती है। रमनदीप आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियन्स के लिए खेल चुके हैं।

टी20 में रमनदीप का ऐसा रहा है प्रदर्शन

रमनदीप ने अबतक करियर में 57 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 37 पारियों में 24.72 के औसत और 170 के स्ट्राइक रेट से 544 रन बनाए हैं। वहीं इसी दौरान 16 विकेट भी 16.06 के औसत और 7.86 की इकोनॉमी के साथ चटकाए हैं। बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं जिसमें 64 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वहीं गेंदबाजी में 20 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

ऐसा रहा है रमनदीप का आईपीएल करियर

रमनदीप सिंह ने साल 2022 में आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने डेब्यू सीजन में 5 मैच में 45 रन बनाने के अलावा 6 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं साल 2024 में उन्होंने केकेआर के लिए खेलते हुए 14 मैच में 201.61 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। आईपीएल में 19 मैच में उन्होंने 28.33 के औसत से 170 रन बनाए हैं और 10.50 के औसत से 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article