Manav Suthar: आईपीएल के 52वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम दो बदलाव के साथ उतरी। इस मुकाबले में जोशुआ लिटिल और मानव सुथार को गुजरात ने मैदान में उतारा। मानव का यह आईपीएल डेब्यू मैच है। श्रीगंगानगर के रहने वाले मानव लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज हैं। उन्हें जयंत यादव ने डेब्यू कैप सौंपी। सुथार बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वह बाएं हाथ से बैटिंग करने के अलावा लेफ्ट ऑर्म स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।
गुजरात ने ऑक्शन में खरीदा
मानव सुथार को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 के ऑक्शन में 20 लाख की बेस प्राइस में खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका अब मिला है जब टीम मुश्किल परिस्थिति में फंसी है और उसे अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने हैं। मानव को साई किशोर की जगह खेलने का मौका मिला है।
मानव सुथार का क्रिकेट करियर
मानव सुथार के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह अंडर-19 और इंडिया ए के लिए खेल चुके हैं। सुथार ने 14 फर्स्ट क्लास मैच में 1589 रन और 65 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा सुथार ने 8 लिस्ट ए और 7 टी20 मैच में क्रमश: 440 और 120 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 15 और टी20 में 4 विकेट है। उन्होंने 2022-23 के सेशन में अलग-अलग आयुवर्ग के क्रिकेट में 92 विकेट चटकाए हैं।
