क्रिकेट

IND vs AUS 5th Test: कौन हैं बेउ वेबस्टर, भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट में करेंगे डेब्यू

Who is Beau Webster: जानिए कौन हैं बेउ वेबस्टर जिन्हें मिला है भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट में डेब्यू का मौका? जानिए कैसा रहा है उनका प्रथम श्रेणी करियर?

Image

बेउ वेबस्टर(साभार Cricket Australia)

Beau Webster Test Debut: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के शुक्रवार से सिडनी में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए गुरुवार को प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया। कप्तान पैट कमिंस ने ऑलराउंडर मिचेल मार्श की जगह बेउ वेबस्टर को प्लेइंग-11 में शामिल करने की ऐलान किया। 31 वर्षीय वेबस्टर के करियर का यह पहला टेस्ट मैच होगा। वो ऑस्ट्रेलिया के 469वें टेस्ट खिलाड़ी बनेंगे। कमिंस ने कहा कि वो छठे नंबर पर टीम की बल्लेबाजी को मजबूत करेंगे।

दो साल से घरेलू क्रिकेट में मचा रहे हैं धमाल

31 वर्षीय बेउ वेबस्टर मुख्य रूप से फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। दांए हाथ से तेज गेंदबाजी के साथ-साथ वेबस्टर दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। घरेलू क्रिकेट में तस्मानिया का प्रतिनिधित्व करते हैं। बिग बैश लीग में बेवस्टर मेलबर्न स्टार्स का हिस्सा हैं। पिछले दो साल में घरेलू क्रिकेट में वेबस्टर ने गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया है। उन्होंने साल 2022 के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 57.10 का औसत से रन बनाए हैं। इसी दौरान उन्होंने 31.70 के औसत से 81 विकेट भी चटकाए हैं।

शानदार रहा है वेबस्टर का प्रथम श्रेणी करियर

31 वर्षीय वेबस्टर ने अबतक खेले 93 प्रथम श्रेणी मैच में 37.83 के औसत से 5297 रन बनाए हैं। जिसमें 12 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 187 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 93 मैच की 142 पारियों में 37.39 के औसत से 148 विकेट अपने नाम किए हैं। 2 बार उन्होंने पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। 68 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

सिडनी टेस्ट के लिए ऐसी है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11(Australia Playing XI for Sydney Test):

सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, बेउ वेबस्टर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, स्कॉट बोलैंड।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article