क्रिकेट

कौन है भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने वाला 22 साल का स्पिनर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 11, 2023, 10:24 AM IST

जानिए कौन है भारत दौरे के लिए ऑस्टेलियाई टीम में पहली बार जगह पाने वाला 22 साल का स्पिनर टॉड मर्फी। छोटे से करियर में उन्हें मिला है बहुत बड़ा मौका।

Image

टॉड मर्फी( साभार Victoria Cricket team)

Photo : Twitter

मेलबर्न: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को भारत दौरे के लिए अपने 18 सदस्यीय दल का ऐलान बुधवार को कर दिया। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ 4 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलेगी। दौरे की शुरुआत 9 फरवरी को नागपुर में टेस्ट मैच के साथ होगी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर अपने स्पिन आक्रमण को मजबूत करने के लिए दल में 22 साल के युवा स्पिनर टॉड मर्फी(Todd Murphy) को शामिल किया है।

साल 2021 में किया था विक्टोरिया के लिए डेब्यू

टॉड मर्फी ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया की ओर से खेलने वाले ऑफ स्पिनर हैं। 15 नवंबर, 2000 को विक्टोरिया प्रांत के एहुका में जन्मे मर्फी ने विक्टोरिया के लिए अपने लिस्ट ए की शुरुआत 10 मार्च 2021 को मार्श वन-डे कप में तस्मानिया के खिलाफ की थी। इसके बाद उन्हें जल्दी ही प्रथम श्रेणी डेब्यू का मौका दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अप्रैल में मिल गया। मर्फी साल 2020 में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप की ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी शामिल थे।

छोटे से करियर में छोड़ी है बड़ी छाप

मर्फी ने बेहद तेजी से घरेलू क्रिकेट से टेस्ट टीम में शामिल होने का सफर तय किया है। उन्होंने अबतक खेले 7 प्रथम श्रेणी मैचों में 25.20 के औसत से 29 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं 14 लिस्ट ए मैचों में वो 12 विकेट और 8 टी20 मैचों में 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स का हैं हिस्सा

मर्फी फिलहाल सिडनी सिक्सर्स के लिए बिग बैश लीग में खेल रहे हैं और अपनी कसी हुई गेंदबाजी के बल पर छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। बीबीएल में अबतक खेले 4 मैत की 4 पारियों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट 21 के औसत, 6 की इकोनॉमी और 21 के स्ट्राइक रेट के साथ लिए हैं। करियर के शुरुआती दौर में ही भारत जैसे अहम दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल होना मर्फी के लिए खुद को साबित करने का शानदार मौका है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article