मुंबई:बीसीसीआई ने शनिवार को अपनी नई सीनियर सिलेक्शन कमिटी के सदस्यों के नाम का ऐलान कर दिया। नई चयन समिति का चयन करनी वाली सुलक्षणा नाईक अशोक मलहोत्रा और जतिन परांजपे की सदस्यता वाली बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने 11 आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया था। जिसमें से पांच का चयन किया है। सीएसी ने चौंकाने वाले निर्णय करते हुए चेतन शर्मा को एक बार फिर चयन समिति में अध्यक्ष के रूप में जगह दी है। बीसीसीआई की नई सीनियर सेलेक्शन कमिटी के चार सदस्यों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव है। इनके पास साझा अनुभव 48 टेस्ट और 95 वनडे मैचों का है। आइये मिलते हैं बीसीसीआई की नई सीनियर चयन समिति के सदस्यों से और जानते हैं उनके करियर की क्या रही हैं उपलब्धियां।
क्रिकेट
पुरानी हांडी में नई खिचड़ी!मिलिए बीसीसीआई की नई चयन समिति के सदस्यों से, जानिए कितना है अनुभव
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jan 7, 2023, 06:22 PM IST
