क्रिकेट

Virat Kohli Next Match: अब कब खेलेंगे विराट कोहली, जानिए नीली जर्सी में अगले मैच की तारीख

When is Next Match of Virat Kohli: भारतीय टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, विराट कोहली अब टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं तो वह भारत के लिए वनडे में ही दिखाई देंगे।

Image

विराट कोहली

When is Next Match of Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को छक्के से जीत दिलाकर दूसरी ट्रॉफी जिताई। इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि कोहली अगला मैच कब खेलेंगे। आईपीएल अब अगले साल ही है तो कोहली अब सीधा टीम इंडिया की जर्सी में ही दिखाई देंगे, लेकिन कब दिखाई देंगे?

6 जून से भारत का इंटरनेशनल शेड्यूल

आईपीएल खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम का इंटरनेशनल शेड्यूल शुरू हो रहा है। भारत का अगला मैच जून के पहले हफ्ते में ही शुरू हो जाएगा। बीसीसीआई के शेड्यूल के अनुसार, भारतीय टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, विराट कोहली अब टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं तो वह भारत के लिए वनडे में ही दिखाई देंगे। विराट कोहली टीम इंडिया के लिए अगला मैच 13 जून को खेलते दिख सकते हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से शुरू होगी। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए जो स्क्वॉड जारी किया है उसमें विराट कोहली का नाम शामिल है।

13 जून से भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज

वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जून को, दूसरा मैच 17 जून को और तीसरा वनडे 20 जून को खेला जाएगा। हालांकि, आईपीएल फाइनल में कोहली के पैर में दिक्कत दिखी थी और फिजियो दो बार मैदान पर आए थे। इसके बावजूद उन्होंने दर्द में बल्लेबाजी जारी रखी। वनडे सीरीज तक उन्हें आराम का पूरा समय मिलेगा। हम सभी ने देखा कि आईपीएल 2026 कोहली के लिए शानदार रहा। उन्होंने पूरे सीजन संयम दिखाया और फाइनल में 25 गेंद में अपना सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक लगाया। फिलहाल तय है कि अगर सब ठीक रहा तो 13 जून को मुल्लांपुर में ही विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में बल्ला थामे दिखेंगे। आईपीएल की लय को वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भी जारी रखना चाहेंगे।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article