India Next Match: भारत का अगला मैच कब है, जानिए सभी जानकारियां
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Jan 13, 2026, 03:43 PM IST
When And Where Is Next Match Of India, IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ये साल 2026 में भारतीय टीम की पहली अंतरराष्ट्रीय जीत भी साबित हुई। अब भारत का अगला मैच कब और कहां है और कितने अहम होने वाला है ये मुकाबला, क्या होगी स्थिति, यहां हम आपको सारी जानकारियां देंगे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच कब है
- भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026
- टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगला मैच अहम
Bharat Ka Agla Match Kab Hai: मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (India vs New Zealand) के बीच चल रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में हुआ है। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 301 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। जब भारत बैटिंग करने उतरी तो उसके स्कोर को उड़ान देने का काम किया विराट कोहली (Virat Kohli), शुभमन गिल (Shubam Gill) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने। गिल ने 56 रन, विराट ने 93 रन और अय्यर ने 49 रन बनाए। अंत में राहुल और राणा ने एक ओवर पहले ही भारत को जीत दिला दी। अब बारी है भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच (IND vs NZ 2nd ODI) की। जहां टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। जो नए साल में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की पहली सीरीज जीत भी बन जाएगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगला मुकाबला बहुत दिलचस्प होने वाला है क्योंकि दोनों ही टीमें अपना पूरा जोर लगाने वाली है। अगर टीम इंडिया जीती तो उसके पास 2-0 की अजेय बढ़त आ जाएगी। जबकि न्यूजीलैंड को अगर सीरीज में बने रहना है तो उसे ये मैच जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना होगा। आइए अब जान लेते हैं कि भारत का अगला मैच कब और कहां हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच कब है? (When Is Next Match Of India)
भारत का अगला मैच 14 जनवरी (बुधवार) को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। ये सीरीज का दूसरा वनडे मैच होगा।
कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मुकाबला? (Where Is IND vs NZ 2nd ODI Match)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला अगला मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत का अगला मैच? (IND vs NZ 2nd ODI Time)
टीम इंडिया का अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला है जो 14 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।
भारत का कौन सा खिलाड़ी हुआ अगले मैच में चोट के कारण नहीं खेलेगा? (Which Indian Player Got Injured)
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और अब वो सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान आयुष बडोनी को विकल्प के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया है।
अगले मैच में कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11? (India Playing-11 In Next ODI Match)
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 अब बदलाव के साथ ऐसी हो सकती है- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी/आयुष बडोनी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और कुलदीप यादव।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम (India Squad For IND vs NZ ODI Series 2026)
शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और आयुष बडोनी।