MLC Final Live Streaming: मेजर लीग क्रिकेट का फाइनल मुकाबला निकोलस पूरन की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (MI) न्यूयॉर्क और ग्लेन मैक्सवेल की वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने 2023 में टूर्नामेंट का पहला सीज़न जीता था, जबकि वाशिंगटन ने 2024 में दूसरा सीज़न जीता था। फ्रीडम के पास फाइनल में मुंबई इंडियंस को हराकर लगातार दो खिताब जीतने का मौका है।
एमआई ने एलिमिनेटर में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को हराया और फिर दूसरे क्वालीफायर में फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टेक्सास सुपर किंग्स पर जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दूसरी ओर, फ्रीडम ने टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने लीग चरण के 10 मैचों में से 8 जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
टेक्सास के खिलाफ फ्रीडम का पहला क्वालीफायर मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। शीर्ष स्थान पर रहने के कारण वे फाइनल में पहुंच गए। टेक्सास तालिका में दूसरे स्थान पर थी। मुंबई इंडियंस के लिए मोनंक पटेल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ रहे हैं जिन्होंने 12 मैचों में 450 रन बनाए हैं। ट्रेंट बोल्ट 13 विकेट लेकर सबसे ज़्यादा विकेट लेने वालों की सूची में टॉप पर हैं। फ्रीडम के लिए सबसे ज़्यादा रन मिचेल ओवेन के नाम हैं जिन्होंने 10 पारियों में 313 रन बनाए हैं। 14 विकेट ओवेन टॉप पर हैं।
कब और कहां देखें MLC 2025 का फाइनल मुकाबला (MCL Final 2025 Date)
MLC 2025 का फाइनल मुकाबला सोमवार सुबह खेला जाएगा।
टीवी पर कहां देखें MLC 2025 का फाइनल (MLC Final Live On TV)
MLC 2025 का फाइनल मुकाबला भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं आएगा।
MLC 2025 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (MLC Final Live Streaming)
MLC Final 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं। मैच सोमवार (14 जुलाई) सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा।
