क्रिकेट

Team India Next Match: भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच कब है, जानें हर जानकारी

Bharat Ka Agla Match Kab Hai: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई टी20 का समापन हो चुका है। इसके बाद अब हर किसी को टीम इंडिया के अगले मैच का इंतजार है। आइए जानते हैं भारतीय टीम के अगले मैच का आयोजन कहां होने वाला है और कब इसकी शुरुआत होगी।

Indian Cricket team Next Match Schedule

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP

Bharat Ka Agla Match Kab aur Kisse Hai: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का समापन अहमदाबाद में टीम इंडिया की 30 रन के अंतर से जीत के साथ हो गया। भारत ने पांच मैच की सीरीज में 3-1 के अंतर से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया ने सीरीज का आगाज कटक में जीत के साथ किया था। इसके बाद न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज के धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में जीत दर्ज करके भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त बना ली। दुर्भाग्यवश लखनऊ में खेला गया सीरीज का चौथा मुकाबला खराब मौसम और कोहरे की वजह से रद्द हो गया। ऐसे में सीरीज का फैसला शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ।

सीरीज के अंत के बाद भारतीय प्रशंसकों की नजरें टीम की अगली सीरीज को ओर मुड़ गई हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि टीम इंडिया अगला मुकाबला कब और किसके खिलाफ खेलेगी। आइए हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं। टीम इंडिया अब अगली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर खेलेगी। न्यूजीलैंड भारत दौरे पर आ रही है जहां वो 3 मैच की वनडे और 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज के साथ होगी जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम सीधे टी20 विश्व कप में खेलती नजर आएगी। ऐसे में आइए जानते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 का कार्यक्रम (IND vs NZ ODI Series 2026 Schedule)

क्रमांकतारीखस्थानसमय
पहला वनडे11 जनवरी, 2026वडोदरा1:30 PM
दूसरा वनडे14 जनवरी, 2026राजकोट1:30 PM
तीसरा वनडे18 जनवरी, 2026इंदौर1:30 PM
भारतीय टीम वनडे सीरीज के बाद पांच मैच की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। यह टी20 विश्व कप 2026 के पहले भारतीय टीम की आखिरी सीरीज है। इसे विश्व कप के पहले टीम इंडिया की फुल ड्रेस रिहर्सल माना

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (IND vs NZ ODI Series 2026 Schedule)

क्रमांकतारीखस्थानसमय
पहला टी2021, जनवरी, 2026नागपुर07:00 PM
दूसरा टी2023, जनवरी, 2026रायपुर07:00 PM
तीसरा टी2025, जनवरी, 2026गुवाहाटी07:00 PM
चौथा टी2028 जनवरी, 2026विशाखापट्टनम07:00 PM
पांचवां टी2031 जनवरी, 2026तिरुवनंतपुरम07:00 PM

हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs and T20Is)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 120 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें से 62 में टीम इंडिया और 50 में न्यूजीलैंड की टीम विजयी रही है।7 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है। वहीं टी20 में दोनों के बीच अबतक 25 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 14 में भारत और 10 में न्यूजीलैंड विजयी रहा है। एक मुकाबला दोनों के बीच टाई समाप्त हुआ है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs NZ ODI and Squads)

वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

भारतीय टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

वनडे और टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम:

न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article