क्रिकेट

क्या ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी भारतीय क्रिकेट टीम? यहां जानें पूरा समीकरण

Indian Cricket Team in Olympics 2028: आईसीसी के मुताबिक, ओलंपिक में 4 कोटा अलग-अलग महाद्वीपों की टॉप रैंकिंग टीमों को मिलेंगे। एशिया से सिर्फ एक टीम जाएगी। इसके लिए भारत को 31 दिसंबर 2026 तक आईसीसी टी20 रैंकिंग में एशिया की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम बनना होगा।

Image

भारतीय टीम (BCCI)

Indian Cricket Team in Olympics 2028: क्रिकेट 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी कर रहा है। लॉस एंजिलिस 2028 में पुरुष और महिला वर्ग से 6-6 टीमें ओलंपिक में हिस्सा लेंगी। आईसीसी ने सोमवार को क्वालीफिकेशन के नियम साफ कर दिए हैं। अब सवाल ये है कि क्या भारतीय पुरुष टीम ओलंपिक खेल पाएगी या नहीं? आईसीसी के मुताबिक, ओलंपिक में 4 कोटा अलग-अलग महाद्वीपों की टॉप रैंकिंग टीमों को मिलेंगे। एशिया से सिर्फ एक टीम जाएगी। इसके लिए भारत को 31 दिसंबर 2026 तक आईसीसी टी20 रैंकिंग में एशिया की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम बनना होगा।

एशिया से सिर्फ एक टीम ही करेगी क्वालीफाई

आज की तारीख में भारत टी20 रैंकिंग में दुनिया में नंबर-1 है और एशिया में भी टॉप पर है। एशिया में भारत का सबसे बड़ा मुकाबला पाकिस्तान से है। अगर 2026 के अंत तक भारत एशिया में नंबर-1 बना रहा तो सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। अगर किसी कारण से भारत 31 दिसंबर 2026 तक एशिया में नंबर-1 नहीं रह पाता, तो उसके पास दूसरा रास्ता 'फाइनल ओलंपिक ग्लोबल क्वालीफायर' होगा। इसमें रैंकिंग से क्वालीफाई न कर पाने वाली अगली 8 टॉप टीमें एक सीट के लिए भिड़ेंगी। यानी भारत के पास दूसरा मौका भी रहेगा। मेजबान होने के नाते अमेरिका को पुरुष और महिला दोनों वर्ग में एक-एक कोटा मिला है, क्योंकि वह टॉप-15 में है।

महिला टीम का क्या है समीकरण?

हालांकि, महिला वर्ग में समीकरण अलग है। इंग्लैंड में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप की सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमें सीधे ओलंपिक जाएंगी। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचकर कोटा ले चुके हैं। भारत इस बार सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया, इसलिए महिला टीम को अब 'फाइनल ग्लोबल क्वालीफायर' खेलना होगा। वेस्टइंडीज को ओलंपिक में एक देश के तौर पर मान्यता नहीं है। अगर वेस्टइंडीज क्वालीफायर में पहुंचता है तो आईसीसी कैरेबियाई देशों के बीच अलग टूर्नामेंट कराकर तय करेगा कि कौन सा देश क्वालीफायर खेलेगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article