WI vs SA, West Indies vs South Africa 3rd T20 Match Live Streaming Online: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार (28 अगस्त 2024) को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम ने 2-0 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब टीम सीरीज क्लीन स्वीप करने उतरेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में निकोलस पूरन और शाई होप ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी वेस्टइंडीज का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। एडेन मार्करम की कप्तानी वाली टीम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। टीम सीरीज के आखिरी मुकाबले में नई रणनीति के साथ उतरेगी और सीरीज में जीत का खाता खोलना चाहेगी।
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा (West Indies vs South Africa 3rd T20 Match Date)
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 बुधवार (28 अगस्त 2024) को खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (West Indies vs South Africa 3rd T20 Match Venue)
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (West Indies vs South Africa 3rd T20 Match Time)
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस रात 12.00 बजे होगा।
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मुकाबला टीवी पर कहां देख सकते हैं (West Indies vs South Africa 3rd T20 Match On Tv)
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (West Indies vs South Africa 3rd T20 Match Live Streaming)
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और वेबसाइट पर की जाएगी।
