क्रिकेट

WI vs SA Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

WI vs SA Dream11 Prediction Todays Match in hindi, West Indies vs South Africa 2nd T20 Match Playing: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 अगस्त 2024 खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इस मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम।

Image

निकोलस पूरन। (फोटाे- Windies Cricket X)

Photo : Twitter

WI vs SA Dream11 Prediction Todays Match in hindi, West Indies vs South Africa 2nd T20 Match Playing X1: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 सीरीज खेलने उतर चुकी है। तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को देर रात खेला जाएगा। यह मुकाबला वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों के लिए अहम है। वेस्टइंडीज ने सीरीज के पहले मुकाबले में शानदान प्रदर्शन कर जीत हासिल की थी और सीरीज पर कब्जा भी जमाया था। वहीं, सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम अपनी पुरानी गलतियों को सीख लेते हुए दूसरे मुकाबले में नई रणनीति के साथ उतरेगी और जीत हासिल कर सीरीज को बराबर करना चाहेगी। वहीं, वेस्टइंडीज की बात करें तो टीम के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन और शाई होन ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। टीम इसी जीत को फिर से दोहराना चाहेगी और सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा।

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (WI vs SA Head To Head)

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 फॉर्मेट में अभी तक 23 मैच खेले गए हैं। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी है। टीम को 12 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज को 11 मैचों में जीत मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने 4 मुकाबले होम ग्राउंड पर, 6 मुकाबले अवे ग्राउंड पर और 2 मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर जीते हैं। वहीं, विंडीज ने 5 मैच होम ग्राउंड पर, 5 मैच अवे ग्राउंड पर और एक मैच न्यूट्रल ग्राउंड पर जीते हैं।

टीमकुल मैचजीतहोम ग्राउंड पर जीतअवे ग्राउंड पर जीतन्यूट्रल ग्राउंड पर जीत
दक्षिण अफ्रीका2312462
वेस्टइंडीज2311551

विंडीज का जीत प्रतिशत ज्यादा (WI vs SA Win Prediction)

गुगल के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत ज्यादा है। वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत 60% है, जबकि दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत 40% है।

WI vs SA Match, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका

दिनांक: 26 अगस्त 2024

समय: 12: 30 AM

मैदान: ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद

टीम-1: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: निकोलस पूरन, शाई होप।

बल्लेबाज: रीजा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स।

ऑलराउंडर: एडेन मार्करम, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड।

गेंदबाज: अकील होसेन, ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू फोर्डे,शमर जोसेफ।

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: निकोलस पूरन।

उप-कप्तान: मैथ्यू फोर्डे।

वेस्टइंडीज का स्कॉड (West Indies Squads)

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेज (उप कप्तान), एलिक अथानाज, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, फैबियन एलन, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ओबेद मैककॉय, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड, और रोमारियो शेफर्ड।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squads)

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रूगर, क्वेना मफाका, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाद विलियम्स।

(*Disclaimer: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की यह टी20 प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article