क्रिकेट

West Indies Squad: किंग की कप्तानी में हुआ अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान

West Indies Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम शाई होप की अनुपस्थिति में ब्रैंडन किंग की कप्तानी में खेलेगी। सीरीज का आगाज 19 जनवरी से होने जा रहा है।

Image

वेस्टइंडीज टीम (साभार-WI)

West Indies Squad: वेस्टइंडीज क्रिकेट से अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। इस सीरीज में शाई होप उपलब्ध नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में टीम ब्रैंडन किंग की कप्तानी में उतरेगी। साल 2024 में किंग साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी कर चुके हैं और उन्हें ज्यादा परेशानी आनी नहीं चाहिए। इस स्क्वॉड में पहली बार क्वेंटीन सैम्पसन(Quentin Sampson) को जगह मिली है जिन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्हें रोवमैन पॉवेल की जगह शामिल किया गया है। इसके अलावा जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड को आराम दिया गया है।

एविन लुईस और शेमार जोसेफ की वापसी हुई है। चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को भी नहीं चुना गया है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप टीम इससे अलग रहने वाली है जिसकी घोषणा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 27 जनवरी से शुरू हो रहे सीरीज से पहले कर दी जाएगी।

वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान मैच का कार्यक्रम

पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 19 जनवरी, दुबई, रात 8:00 बजे

दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 21 जनवरी, दुबई, रात 8:00 बजे

तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 22 जनवरी, दुबई, रात 8:00 बजे

वेस्टइंडीज की टी20I टीम: ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, शेमार जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, खैरी पियरे, क्वेंटीन सैम्पसन, जेडन सील्स, रेमन सिमंड्स, शमर स्प्रिंगर, शिमरन हेटमायर।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article