क्रिकेट

रोहित ने मार्करम-मिलर की साझेदारी को बताया मैच जिताऊ, इनके सिर फोड़ा हार की ठीकरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 10:34 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया का विजय रथ रुकने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने जानिए किसके सिर पर फोड़ा हार का ठीकरा। मिलर-मार्करम की साझेदारी को बताया मैच जिताऊ।

Image

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका( साभार AP)

पर्थ: भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप में विजय रथ रविवार को पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थम गया। गेंदबाजों के दबदबे वाले इस मुकाबले में जीत के लिए मिले 134 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 2 गेंद और 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। गेंदबाजी में लुंगी नगिडी और बल्लेबाजी में मार्करम-मिलर की साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीका ने मैच अपने नाम कर लिया।

आखिरी ओवर में मैच गंवाने के बाद रोहित शर्मा मे कहा, पिच और मौसम के कारण गेंदबाजों के लिए मदद थी, शाम को हवा भी चल रही थी ऐसे में हमें पता था कि हमें पता था पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी। आपने देखा कि इसी वजह से यहां पर 130 रन के लक्ष्य का पीछा करना भी आसान नहीं था। हम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा सके। हम आखिर तक लड़े लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने आज हमसे बेहतर प्रदर्शन किया।

मार्करम और मिलर के बीच हुई मैच जिताऊ साझेदारी

134 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए भारतीय टीम ने लगाम लगाते हुए दक्षिण अफ्रीका को 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाने दिए थे। ऐसे में मैच में वापसी के बारे में रोहित ने कहा, निश्चित तौर पर आपको लगेगा कि मैच में हैं। क्योंकि पिच ऐसी थी कि तेज गेंदबाज कभी भी विकेट हासिल कर सकते थे। लेकिन मुझे लगता है कि मिलर और मार्करम के बीच मैच जिताऊ पार्टनरशिप हुई। दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हमने आज खराफ फील्डिंग की और हाथ आए कई मौके गंवाए।

खराब फील्डिंग की वजह से हारे मैच

ठंड की वजह से फील्डिंग खराब होने की बात को सिरे से नकारते हुए रोहित ने कहा, ईमानदारी से कहूं को हमने अच्छी फील्डिंग नहीं की। हम ये बहाना नहीं बना सकते कि ठंड की वजह से ऐसा हुआ। हम ऐसी परिस्थितियों में खेल चुके हैं। हमने पिछले दो मुकाबलों में अच्छी फील्डिंग की थी। हम फील्डिंग में लगातार अच्छा करना चाहते हैं। दुर्भाग्यवश हमने रन आउट के कई मौके गंवाए जिसमें मैं भी शामिल था। हमें इस मैच से सीख लेनी चाहिए कि इस तरह के मैच में हमें क्या करना चाहिए।

अश्विन से सही वक्त में कराई गेंदबाजी

अश्विन से 18वें ओवर में गेंदबाजी करवाने के फैसले पर रोहित ने कहा, मैंने देखा है कि आखिरी ओवर में स्पिनर्स के खिलाफ क्या होता है। इसलिए मैं आखिरी ओवर से पहले अश्विन का ओवर खत्म कराना चाहता था। तेज गेंदबाज अच्छा कर रहे थे। ऐसे में आपको अपने विकल्प का रहीं तो उपयोग करना ही थी। मैं चाहता था कि तेज गेंदबाज आखिर में गेंदबाजी करें। जब अश्विन को गेंद दी तब नया बल्लेबाज मैदान पर था और यह उनसे गेंदबाजी करवाने के बिलकुल सही वक्त था। लेकिन ऐसी बातें होती हैं। मिलर ने कुछ जबरदस्त शॉट खेले।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article