क्रिकेट

एक तरफ मोहम्मद, दूसरी तरफ कृष्णा, दोनों...लीड्स टेस्ट में कप्तान गिल का बयान वायरल, देखें Video

Shubman Gill Video: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हेडिग्ले में खेला जा रहा है। इस मैच में एक तरफ जहां इंग्लैंड के बल्लेबाज लगातार प्रहार कर रहे थे वहीं इसी बीच कप्तान गिल का एक स्टंप माइक का बयान जमकर वायरल हो गया।

Image

शुभमन गिल (फोटो- AP)

Shubman Gill Video: हेडिंग्ली क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के पांचवें दिन भारतीय टीम ने जबरदस्त संघर्ष दिखाया। इंग्लैंड को 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय गेंदबाजों को विकेट चाहिए थे, लेकिन मिल नहीं रहे थे। इस बीच कप्तान शुभमन गिल का स्टंप माइक पर प्रोत्साहित करने का एक कमेंट सोशल मीडिया पर आया जिसने तहलका मचा दिया।

जसप्रीत बुमराह के स्पेल के बाद जब प्रसिद्ध कृष्ण को गेंदबाजी का मौका मिला और वह मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ी बनाकर गेंदबाजी करने लगे, तभी स्लिप कॉर्डन से गिल की आवाज साफ सुनाई दी:"एक तरफ मोहम्मद है, एक तरफ कृष्ण... दोनों तबाही मचाएंगे!"यह कमेंट सुनते ही सोशल मीडिया पर फैन्स ने इसे खूब शेयर किया और यह तुरंत वायरल हो गया। क्रिकेट प्रेमियों ने गिल के ह्यूमर और टीम को मोटिवेट करने के तरीके की तारीफ की।

इंग्लैंड का दबदबा

हालांकि, भारत के लिए सुबह का सेशन निराशाजनक रहा। इंग्लैंड के ओपनर्स बेन डकेट और ज़ैक क्रॉली ने बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन की साझेदारी कर ली। ओवरकास्ट कंडीशन के बावजूद भारतीय गेंदबाजों को सफलता नहीं मिली और इंग्लैंड ने जीत की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा दिया।

दिलीप दोषी के योगदान को सलाम

मैच से पहले दोनों टीमों ने दिवंगत दिलीप दोषी को सम्मान दिया। दिलीप दोषी ने 1979 से 1983 तक भारत की ओर से 33 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 114 और वनडे में 22 विकेट लिए। भारतीय महिला टीम ने भी बेकनहैम के केंट क्रिकेट ग्राउंड पर ECB सिलेक्ट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बयान जारी कर कहा, "आज दोनों टीमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप दोषी की याद में ब्लैक आर्मबैंड पहन रही हैं, जिनका सोमवार को निधन हो गया था। दोनों टीमों ने पांचवें दिन की शुरुआत से पहले एक मिनट का मौन भी रखा।"

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!