आईपीएल के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान और दिल्ली दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि एक टीम को पहली जीत का इंतजार है, जबकि दूसरी टीम को जीत की लय बरकरार रखना है। राजस्थान रॉयल्स ने मौजूदा सीजन में अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी थी।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स मुकाबले से हार झेलनी पड़ी थी। राजस्थान की टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 0 अंक के साथ नीचे दूसरे नंबर पर यानी 9वें नंबर पर है।
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Match Date)
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला 28 मार्च 2024 यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Match Time)
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Match Venue)
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Match Live Telecast)
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Match Live Streaming)
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
