Rohit Sharma angry: भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा को शुक्रवार को मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) द्वारा सम्मानित किया गया। वानखेड़े स्टेडियम के डाइवचा लेवल 3 स्टैंड का नाम अब इस दिग्गज बल्लेबाज़ के नाम पर रखा गया है।इस विशेष समारोह में रोहित अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित थे। उनके माता-पिता गुरुनाथ और पूर्णिमा शर्मा, पत्नी ऋतिका सजदेह, भाई विशाल शर्मा और करीबी मित्रों ने इस ऐतिहासिक पल को साझा किया।कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और रोहित के माता-पिता ने संयुक्त रूप से किया। स्टेज के अनावरण के साथ ही आतिशबाज़ी ने माहौल को और भी रोशन कर दिया।
रोहित ने अपने नाम के स्टैंड का अनावरण होने के बाद कहा, इस खेल के महान खिलाड़ियों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक नेताओं के साथ यहां मेरा नाम होना खास उपलब्धि है। इस पल में मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकता। इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं, मैं अभी भी खेल रहा हूं और दो प्रारूपों से संन्यास ले चुका हूं, जब 21 तारीख को मैं अपने स्टैंड के सामने खेलूंगा और तो यह बहुत ही खास होगा और जब यहां पर देश का प्रतिनिधित्व करूंगा तो यह और भी खास होगा।
रोहित ने भाई को सबसे सामने डांटा
समारोह के बाद जब परिवार स्टेडियम से निकल रहा था, तब रोहित ने अपनी कार पर एक खरोंच देखी। उन्होंने सबसे पहले भाई विशाल से पूछा कि ये क्या है? और ऐसा लग रहा था कि मानों वो गुस्सा हो हालांकि यह हल्की-फुल्की नोंक-झोंक जल्दी ही हंसी-मज़ाक में बदल गई और दोनों भाई मुस्कुराते नजर आए।
टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
हाल ही में 37 वर्षीय रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने पहले ही पिछले साल T20 विश्व कप फाइनल के बाद T20I क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।रोहित ने अपने टेस्ट करियर में 67 मैचों में 4301 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 212 रन था जो उन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।T20I क्रिकेट में उन्होंने 159 मैचों में 4231 रन बनाए, जबकि वनडे में उनका शानदार प्रदर्शन जारी है, जिसमें वह अब तक 11,168 रन बना चुके हैं।
