क्रिकेट

IPL 2024, DC vs CSK LIVE Telecast: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आज के मैच सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 31, 2024, 06:12 PM IST

DC vs CSK, Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Match LIVE Telecast Match Online Today: आईपीएल के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले को आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

Photo : Times Now Digital

DC vs CSK, Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Match LIVE Telecast Match Online Today: आईपीएल के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के मौजूदा सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही है। टीम ने शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल किया और 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहली जीत का इंतजार है। टीम को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम 0 अंक के साथ टेबल में 8वें नंबर पर हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Match Date)

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला 31 मार्च 2024 यानी रविवार को खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Match Time)

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Match Venue)

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला विशाखापट्टनम के वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Live Telecast)

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Live Streaming)

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Team Squads)

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड (Chennai Super Kings Team Squads)

एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article