क्रिकेट

पूर्व क्रिकेटर ने की फैंस की तारीफ, बोले-टेस्ट क्रिकेट को चाहने वाले भारत में सबसे ज्यादा

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 10, 2023, 06:16 PM IST

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया की मैच में स्थिति भले ठीक न हो लेकिन फैंस के उत्साह में कोई कमी नहीं है। यही कारण है कि स्टेडियम में फैंस भर-भर कर अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। इसको लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

Image

ओवल में भारतीय फैंस की दमदार उपस्थिति (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • ओवल में भारचीय फैंस की धूम
  • वसीम जाफर ने ट्वीट कर की सराहना
  • टेस्ट क्रिकेट को चाहने वाले भारत में सबसे ज्यादा

टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अक्सर टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर सवाल किए जाते हैं। यूं तो क्रिकेटर मानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है, लेकिन जब टेस्ट क्रिकेट में फैंस की संख्या नदारद होती है तो इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज ने भारतीय फैंस की तारीफ करते हुए एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें ओवल में भारी संख्या में भारतीय फैंस मौजूद हैं।

वसीम जाफर ने की भारतीय फैंस की तारीफ

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के सामने कमजोर नजर आ रही है। इसके बावजूद ओवल के मैदान पर भारतीय फैंस के उत्साह में कोई कमी नही आई है। जाफर ने फैंस की तस्वीर साझा की है और कैप्शन में लिखा 'यह भारतीय क्रिकेट प्रशंसक के लिए एक सराहना पोस्ट है। आईपीएल की तुलना में टेस्ट क्रिकेट के प्रति भारत और भारतीय प्रशंसकों की प्रतिबद्धता के बारे में अक्सर सवाल पूछे जाते हैं। तथ्य यह है कि भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल दोनों में खेलने वाली एकमात्र टीम है, और भारतीय प्रशंसकों ने टेस्ट क्रिकेट के न्यूट्रल वेन्यू पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर यह सुनिश्चित किया है।

मैच में ऑस्ट्रेलिया ड्राइविंग सीट पर

टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेल रही है। फिलहाल टीम इंडिया की स्थिति ऑस्ट्रेलिया के सामने कमजोर नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 469 रन के जवाब में टीम इंडिया केवल 296 रन ही बना पाई। इस मैच में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया। शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली कोई भी इस मैच में नहीं चले।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article