क्रिकेट

शानदार जीत के बाद लखनऊ के लिए बुरी खबर, IPL से बाहर हुआ श्रीलंकाई ऑलराउंडर

IPL 2026: केकेआर के खिलाफ शानदार जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। जल्द उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा।

Image

वानिंदु हसरंगा (साभार-X)

कोलकाता के खिलाफ शानदार जीत करने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल श्रीलंकाई ऑल राउंडर खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा आईपीएल से बाहर हो गए है। इस बात की पुष्टि लखनऊ क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान किया। उन्होंने कहा है कि हम उनके रिप्लेसमेंट के बारे में सोच रहे हैं। 24 से 48 घंटे में इसका ऐलान कर दिया जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो साउथ अफ्रीका के स्पिनर जॉर्ज लिंडे का नाम रिप्लेसमेंट के तौर पर सबसे आगे है। वो आज तक आईपीएल नहीं खेले हैं। हसरंगा फरवरी के बाद श्री लंका टीम से बाहर चल रहे हैं। वो टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे।

ऐसा कहा जा रहा है हसरंगा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा बताए गए मापदंडों के अनुसार उन्होंने रिहैब में हिस्सा नहीं लिया था। यही कारण है कि बोर्ड द्वारा उन्हें आईपीएल खेलने के लिए एनओसी नहीं दी गई। एलएसजी ने हसरंगा को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, चोट लगने के कारण वह टीम में शामिल नहीं हो पाए। हसरंगा पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और 2021 से 2023 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ थे।

मैच की बात करें तो, आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ईडन गार्डन्स में खेले गए रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हराकर 182 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। आयुष बदोनी (54) और मुकुल चौधरी (54*) के अर्धशतकों ने लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई, और चौधरी की विस्फोटक फिनिशिंग ने आखिरी ओवर में LSG की जीत पक्की कर दी।

इससे पहले, अजिंक्य रहाणे (41), अंगकृष रघुवंशी (45) के और बाद में रोवमैन पॉवेल और कैमरन ग्रीन के अंतिम ओवरों में किए गए जोरदार बल्लेबाजी की बदौलत केकेआर ने 181/4 का स्कोर खड़ा किया। केकेआर के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के बावजूद, एलएसजी ने संयम बनाए रखते हुए रोमांचक जीत हासिल की।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article