क्रिकेट

धोनी की राह पर एक और खिलाड़ी, श्रीलंका के धाकड़ खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 15, 2023, 02:03 PM IST

Wanindu Hasaranga Retired: एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका टीम को तगड़ा झटका लगा। टीम का धाकड़ गेंदबाज ऑलराउंडर ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

Image

वानिंदु हसरंगा। (फोटो- ICC)

Wanindu Hasaranga Retired: श्रीलंका का धाकड़ खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की राह पर चल पड़े हैं। धोनी की तरह श्रीलंका का ऑलराउंडर गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने आज यानी 15 अगस्त 2023 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि, एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। वहीं, वानिंदु हसरंगा ने अपने सीमित ओवरों के खेल करियर को आगे बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। हरसंगा ने श्रीलंका क्रिकेट को संन्यास लेने के अपने फैसले की जानकारी दे दी है और बोर्ड ने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया है।

हसरंगा को टेस्ट में नहीं मिला ज्यादा मौका

26 साल के स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा को टी20 और वनडे की तरह टेस्ट में खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। उन्होंने सिर्फ 4 टेस्ट मैच की 7 पारियों में 196 रन बनाए और 4 विकेट भी चटकाए। उन्होंने 26 दिसंबर 2020 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था और उन्होंने श्रीलंका के लिए टेस्ट का आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 21 अप्रैल 2021 को खेला था।

वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में चटकाए थे सर्वाधिक विकेट

पिछले दिनों जिम्बाब्वे में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेले गए थे। श्रीलंका टीम ने शानदार प्रदर्शन कर क्वालीफाद किया। इस दौरान वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा 22 विकेट चटकाए थे और श्रीलंका को क्वालीफाइंग करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article