क्रिकेट

पाकिस्तान महिला टीम के कोच बने रहेंगे वहाब रियाज, जानिए किसे मिली कप्तानी

Pakistan Women's Cricket Team Head Coach: वहाब रियाज के नेतृत्व में पाकिस्तान महिला टीम पिछले कुछ समय से नए सिरे से तैयारी कर रही है। PCB का मानना है कि लगातार एक ही कोचिंग सेटअप से टीम में स्थिरता आएगी और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

Image

वहाब रियाज (फोटो साभार- ICC)

Pakistan Women's Cricket Team Head Coach: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में होने वाले महिला एशिया कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने मौजूदा कोचिंग स्टाफ पर भरोसा जताते हुए मुख्य कोच वहाब रियाज को बरकरार रखा है। उनके साथ सहयोगी स्टाफ भी दोनों टूर्नामेंटों में टीम के साथ रहेगा। PCB का मानना है कि लगातार एक ही कोचिंग सेटअप से टीम में स्थिरता आएगी और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। वहाब रियाज के नेतृत्व में पाकिस्तान महिला टीम पिछले कुछ समय से नए सिरे से तैयारी कर रही है।

फातिमा सना को मिली कप्तानी

दोनों टूर्नामेंटों के लिए टीम की कमान एक बार फिर ऑलराउंडर फातिमा सना को सौंपी गई है। फातिमा श्रीलंका के खिलाफ पिछली T20I सीरीज में The Hundred में खेलने की वजह से नहीं खेल पाई थीं, लेकिन अब वो पूरी तरह फिट होकर वापसी कर रही हैं। उनके अनुभव और लीडरशिप पर PCB को पूरा भरोसा है।

एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड

एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान को ग्रुप A में भारत, थाईलैंड और हांगकांग-चीन के साथ रखा गया है। वहीं एशियन गेम्स 17 सितंबर से जापान में शुरू होंगे।एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में मुनीबा अली, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन और नशरा सुंधू जैसी खिलाड़ियों को जगह मिली है। रिजर्व में तस्मिया रुबाब और हुम्ना बिलाल को रखा गया है। एशियन गेम्स की टीम में सबसे बड़ा नाम सीनियर बल्लेबाज आलिया रियाज का है। आलिया की लंबे समय बाद वापसी हुई है। वहीं सिदरा अमीन और सदाफ शम्स को फिर टीम में जगह नहीं मिली।करीब 11 खिलाड़ी दोनों टूर्नामेंटों की टीम का हिस्सा हैं, जिससे कोर टीम को बरकरार रखा गया है।x

पाकिस्तान के अहम मुकाबले

एशिया कप में फैंस की नजरें 5 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर होंगी। इसके अलावा पाकिस्तान 1 सितंबर को थाईलैंड और 7 सितंबर को हांगकांग से भिड़ेगा। एशियन गेम्स में पाकिस्तान 17 सितंबर को क्वार्टर फाइनल खेलेगा। पाकिस्तान ने 2010 और 2014 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। 2022 में टीम चौथे स्थान पर रही थी। वहाब रियाज के कोच रहते हुए PCB को उम्मीद है कि टीम एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी और एशियन गेम्स में एक बार फिर गोल्ड मेडल जीतने की दौड़ में शामिल होगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article