क्रिकेट

आदिपुरुष देखने के बाद नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने बताया, 'बाहुबली ने कटप्पा को क्यों मारा'?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 25, 2023, 08:40 PM IST

नजफगढ़ के नाम से विख्यात वीरेंद्र सहवाग ने आदिपुरुष फिल्म के निर्माताओं की फिल्म देखने के बाद अपने जाने पहचाने अंदाज में चुटकी ली है। उन्होंने फिल्म देखने के बाद बताया बाहुबली ने कटप्पा को क्यों मारा?

Image

वीरेंद्र सहवाग( साभार Virender Sehwag)

Photo : Twitter

नई दिल्ली: सोशल मीडिया में अपने चुटकीले अंदाज और कमेंट्स के लिए जाने जाने वाले नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग भी आदिपुरुष फिल्म को लेकर चल रही बहस में कूद गए हैं। उन्होंने इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में अपने अंदाज में चुटकी ली है। रामायण की कहानी से प्रेरित बताई जा रही इस फिल्म के डायलॉग्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। जिन्होंने बाहुबली फिल्म की भी हिंदी के डायलॉग्स लिखे थे। ऐसे में सहवाग ने बाहुबली फिल्म के बहाने आदिपुरुष को आड़े हाथों लिया है।

अब पता चला बाहुबली ने कटप्पा को क्यों मारा?

सहवाग ने आदिपुरुष फिल्म देखने के बाद टिप्पणी करते हुए लिखा, 'आदिपुरुष देखकर पता चला कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' सहवाग की इस टिप्पणी के बड़े मायने हैं। बाहुबली फिल्म में अपने शानदार अभिनय के बल पर ही प्रभाष अखिल भारतीय स्टार बने थे। वहीं शानदार पटकथा लिखने वाले मनोज मुंतशिर को भी वाहवाही मिली थी। फिल्म के पहले और दूसरे भाग के बीच बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा ये यक्ष प्रश्न की तरह दर्शकों के दिमाग में अटका पड़ा था। ये सस्पेंस फिल्म के दूसरे भाग के रिलीज होने का बाद खत्म हुआ। लेकिन इस सवाल पर जमी धूल को सहवाग ने नए अंदाज में साफ कर दिया है।

विवाद बढ़ते बढ़ते घटी कमाई

आदिपुरुष फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली थी लेकिन जैसे जैसे फिल्म को लेकर विवाद बढ़ा वैसे ही कमाई भी घटती गई। शानदार शुरुआत के बाद फिल्म अब फ्लॉप होने के कगार पर पहुंच गई है। रामायण की कहानी पर आधारित फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में प्रभास के अलावा कीर्ति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह, वत्सल सेठ, तेजस्विनी पंडित, सोनल चौहान और तिरुपति तोरड़मल ने मुख्य भूमिका अदा की हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article