क्रिकेट

रन तो बनाना पड़ेगा, गिल की कप्तानी पर सहवाग ने उठाए सवाल

वीरेंद्र सहवाग ने शुभमन गिल के कप्तानी पर प्रतिक्रिया दी। गिल ऑरेंज कैप लिस्ट में नंबर दो पर थे। उन्होंने 732 रन के साथ आईपीएल 2026 फिनिश किया था।

Image

शुभमन गिल (साभार-X)

भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल वर्तमान में टी20 टीम के सेटअप में नहीं हैं। ये बात उनको चुभी भी है, यही कारण है कि उन्होंने आईपीएल में अपना प्राइम फॉर्म दिखाया और टी20 टीम में वापसी की दावेदारी पेश कर दी। गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल ने सामने से टीम का नेतृत्व करते हुए 16 मैच में 45.75 की औसत और 163.03 की स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाए। इस दौरान गिल ने 74 चौके और 30 छक्के जड़े। 6 अर्धशतक और एक शतक जड़ने वाले गिल फाइनल में फेल रहे और केवल 10 रन बनाकर चलते बने।

कप्तानी पर उठाए सहवाग ने सवाल

आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले गिल व्हाइट बॉल क्रिकेट में बल्ले से संघर्ष करते नजर आए थे। ऐसे में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने उनकी कप्तानी को लेकर एक बयान दिया है। सहवाग ने कहा है कि कप्तान होने का यह मतलब नहीं है कि आप बिना रन बनाए भी टीम में टिके रहेंगे। अगर वो टी20 क्रिकेट में रन बना रहे होते तो उनके पास सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस करने का मौका था।

क्या गिल को मिलेगा मौका

जून में भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है। इस सीरीज के लिए अभी टीम का ऐलान होना है। अगर आईपीएल के प्रदर्शन को कंसिडर किया जाए तो गिल की टी20 टीम में वापसी हो सकती है। हालांकि, फिलहाल यह मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। गिल के टी20 करियर की बात करें तो 36 मैच में उन्होंने केवल 28.03 की औसत और 138.60 की स्ट्राइक रेट से 869 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और एक शतक जड़ा, वहीं आईपीएल में उनका प्रदर्शन एकदम अलग है। 134 आईपीएल मैच में विराट ने 4,598 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतक जड़े।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article