क्रिकेट

Shot of the Match: विराट कोहली के इस शॉट के दीवाने हुए फैंस, देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 22, 2023, 08:02 PM IST

Virat Kohli Six video, IND vs AUS 3rd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में तीसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने एक ऐसा शानदार छक्का जड़ा जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। इसका वीडियो अब वायरल है।

Image

विराट कोहली (AP)

IND vs AUS 3rd ODI, Virat Kohli six video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जब से दोबारा लय में लौटे हैं, फैंस को एक बार फिर हर पल मैदान में उनके आने का इंतजार रहता है। वो पिच पर होते हैं तो हर दर्शक विराट के शानदार शॉट्स देखने को बेताब रहता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में तीसरे व अंतिम वनडे मैच के दौरान जब विराट कोहली पिच पर आए तो उनके बल्ले से ऐसा ही एक शॉट निकला जिसने सबका दिल जीत लिया है और अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है।

विराट कोहली उन बल्लेबाजों में हैं जिनके बल्ले से उतने छक्के नहीं निकलते जितनी उनसे उम्मीद की जाती है, लेकिन जब वो छक्का जड़ते हैं तो वो हर शॉट दर्शनीय होता है। ऐसा ही एक शॉट बुधवार को चेन्नई में देखने को मिला जिस पर गेंद बाउंड्री पार गई और ऑस्ट्रेलियाई फील्डर बस निहारते रह गए। उनका ये शॉट भारतीय पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर आया।

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर की इस गेंद पर कोहली क्रीज से थोड़ा बाहर निकलते हैं, फिर लेग साइड की ओर जाते हुए इनसाइड-आउट शॉट खेलते हैं। ये शॉट एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से होते हुए गेंद को सीधे बाउंड्री पार ले जाता है और ऐसा लगता है कि कोई मेहनत ही नहीं लगी, इस शॉट में बस 'क्लास' ही 'क्लास' था।

सोशल मीडिया पर वीडियो और फैंस की प्रतिक्रियाएं वायरल, यहां देखिए

टीम इंडिया ने इस तीसरे वनडे मैच में अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 49 ओवर में 269 रनों का स्कोर खड़ा किया।

इस दौरान, भारतीय गेंदबाजों की तरफ से हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और स्पिनर अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article